शुक्र का संबंध वैवाहिक जीवन, ऐशो आराम तथा सुख से होता है। शुक्र के प्रभाव से जातक को समस्त जीवन के सुखो की प्राप्ति होती है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है, वही मीन उच्च तो कन्या नीच राशि मानी जाती है। शुक्र ग्रह जातक के किस भाव में बैठे है यह बहुत मायने रखता है। शुक्र लगभग एक महीने तक ही किसी राशि में रहते है, इसलिए शुक्र किसी राशि में जितने समय के लिए रहते है उस भाव के अनुसार जातक का भविष्यफल भी प्रभावित होता है।
गोचर का समय
28 अक्टूबर सोमवार के दिन शुक्र प्रातः 8 बजकर 12 मिनिट पर शुक्र तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे है, शुक्र 21 नवम्बर बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजकर 4 मिनिट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे।
शुक्र के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है। इस भाव को आयुर्भाव भी कहा जाता है। कामकाज हो या व्यवसाय धन लाभ जरुर होगा। संतान का अच्छा सुख मिलेगा। यह गोचर आपके भाग्य को बदलने वाला है। स्वास्थ्य खराबी परेशानी का कारण बन सकता है। कामकाज हो या व्यवसाय धन लाभ जरुर होगा। छात्रों को इस गोचर में सफलता अवश्य मिलेगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी यह गोचर उत्तम है। इस समय खर्चों में वृद्धि होगी। मन में कामभावना उत्पन्न होंगी परन्तु अपने मन को काबू में रखना ही आपके हित में रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहे। यात्रा करते समय सतर्क रहे।
वृषभ राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है। आप अपनी तरफ से हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। धन हानि के संकेत मिल रहे है। यह गोचर आपके लिए सामान्य रहनेवाला है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरते अन्यथा धोखा मिल सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इस गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की सलाह यहाँ दी जाती है। गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव देखने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी देखने को मिलेगी। कामकाज में उच्च पद पर विराजमान लोगों से सम्बन्ध खराब हो सकते है।
मिथुन राशि पर प्रभाव –
शुक्र आपकी राशि से छठे भाव अर्थात शत्रु भाव में गोचर कर रहे है। यात्राएँ भी होंगी परन्तु वो फलदायी नहीं होंगी इसलिए यात्रा करने से परहेज करें। अगर छात्र मेहनत करते है तो अवश्य ही उनको मेहनत का फल मिलेगा। धन का दुरूपयोग हो सकता है, कर्ज जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण मन में उदासीनता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते इस दौरान हो सकती है। अपने सेहत के प्रति जागरूक रहे। इस गोचर में कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कलह बना रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है।
कर्क राशि पर प्रभाव –
शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नवीन अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की सम्भावना है। धन की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। इस गोचर में नवीनतम कार्य संपन्न होंगे तथा इस अवधि में संतान से भरपूर प्रेम तथा सम्मान मिलेगा। अगर किसी को पसंद करते है तो अपने प्यार का इजहार करने के लिए उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा है।
अभी ग्रह क्लेश शांति पूजा करवाएं
सिंह राशि पर प्रभाव –
शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। यह सुख का भाव होता है। अपने सगे-सम्बन्धियों का साथ मिलेगा। सुख-संपत्ति में इजाफ़ा होगा। कामकाज की तलाश में भटकने वाले लोगों को काम के नवीन अवसर मिलेंगे। अपने नियमित व्यवहार में मधुरता बनाए रखे, क्रोध न करें, समय आपके हित में रहेगा। यह गोचर प्रॉपर्टी या नवीन वाहन खरीदने के लिए उत्तम है। माता की सेहत उत्तम बनी रहेगी। पारिवारिक सुख की अनुभूती होगी। कोई काम अगर बहुत दिनों से अटका हुआ है तो वह इस गोचर में पूर्ण होगा।
कन्या राशि पर प्रभाव –
तृतीय भाव में शुक्र का गोचर आपके धन में वृद्धि का कारण बनेगा। इसे सहज भाव कहते है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान -सम्मान बढेगा। सहकर्मी आपका भरपूर साथ देंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे तथा किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है। यात्रा करते समय सावधनी बरतें। यदि आप विवाहित हैं तो आपके लिए, गोचर की ये अवधि खासतौर से कुछ ऐसे शुभ समाचार ला सकती है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार रहा है।
तुला राशि पर प्रभाव –
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। छात्र परिश्रम करना न छोड़े। धन प्राप्ति के अनेक अवसर इस गोचर में आपको मिलेंगे। महंगी चीजे आप इस गोचर में क्रय कर सकते है। खर्चे बढ़ेंगे उसी अनुपात में धन भी मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए बेहतर समय है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को मेहनत का फल अवश्य मिलने वाला है। परिवार में प्यार और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिलेगी।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव –
शुक्र का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। यह गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आप ऐशो आराम की वस्तुओं पर ज्यादा धन खर्च करेंगे। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में नयापन देखने को मिलेगा। छात्रों को मनवांछित फल मिलेंगे। यह शुक्र का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा है। नया घर या वाहन का क्रय होने की सम्भावना है वैवाहिक जीवन का आनंद उठाने के लिए कुछ समय के लिए आप दोनों छुट्टियों पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से 12 वें भाव में हो रहा है। यह भाव व्यव भाव होता है। इस गोचर के दौरान धन लाभ होगा। खर्चों में भी वृद्धि होगी। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। इस गोचर में विदेश यात्रा होने के संकेत मिल रहे है, लम्बी दूरी की यात्राएं भी होने की सम्भावना इस गोचर में बनी हुई है। अपने शत्रुओं से बचकर रहे यदि आप बिज़नेस की शुरुआत करने की इच्छा रखते हैं तो, इस क्षेत्र में निवेश कर आप भरपूर लाभ उठा सकते हैं। बिज़नेस के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना भी हो सकता है।
मकर राशि पर प्रभाव –
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हो रहा है। यह आमदनी का भाव कहा जाता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह गोचर अच्छा है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ धन वापिस आ सकता है। इस समय विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख की अनुभूती होगी, रोमांस के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक सुख मिलेगा। यात्रा करने के लिए भी समय अच्छा है। व्यवहार में विनम्रता रखें, बेवजह किसी से भी न उलझे। व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि पर प्रभाव –
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। इस गोचर में कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करने में विफल हो सकते है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधनी बरतें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। इस गोचर के दौरान शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक कलह मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते है। कामकाज में अपने सीनियर्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखे अन्यथा दिक्कते हो सकती है। कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है।
मीन राशि पर प्रभाव –
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। नवीन वस्तुओं का क्रय आपके द्वारा होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलनेवाला है। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बन सकती है। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। धन का लेनदेन सोच-समझकर करें अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने के संकेत मिल रहे है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता लेकर आ रहा है परन्तु परिश्रम की आवश्यकता है।
अभी ग्रह क्लेश शांति पूजा करवाएं
संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook
Verry nice