भगवान शिव के वरदान से शुक्राचार्य इस पृथ्वी लोक और परलोक पर मौजूद सारी संपत्ति और सुख-साधनों के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को लाभ दाता ग्रह माना गया है। शुक्र को कला, प्रेम, सांसारिक और वैवाहिक सुख का कारक माना गया है।
26 मार्च, 2018 यानि सोमवार के दिन 15.59 बजे शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करने वाले हैं और वे इस राशि में 20 अप्रैल तक रहेंगें। शुक्र के इस गोचर का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का प्रभाव :
मेष राशि
मेष राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर होगा। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और आप किसी और से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी को श्रृंगार की चीज़ें भेंट में दें।
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि के बारहवे भाव में गोचर करेगा। शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। भौतिक सुख-साधनो को पाने में व्यस्त रहेंगें। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकत है। किसी कानूनी मामले में फंसे हैं तो आपका धन खर्च हो सकता है। विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। गौ सेवा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के ग्यारहवे भाव में शुक का गोचर होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। करियर में बेहतर मौके मिल सकते हैं। किसी महिला से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। सोशल लाइफ में ज्यादा सक्रिय रहेंगें। जीवनसाथी के लिए लाभ का समय है। माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
कर्क राशि
कर्क राशि के दसवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। कोई आपकी जीवनशैली से प्रभावित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य उत्पन्न होगा। नया घर खरीद सकते हैं। शुक्रवार के दिन दही से रुद्राभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के नवम भाव में शुक्र को गोचर होगा। नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बहन से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओ को खीर का प्रसाद दें।

कन्या राशि
कन्या राशि से आठवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। अचानक धन का नुकसान हो सकता है। पैसों का निवेश ना करें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। महिलाओं के साथ संबंध खराब ना करें। सेहत का ध्यान करें। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गौ सेवा करें।
तुला राशि
शुक्र तुला राशि से सातवे भाव में गोचर करेगा। रोमांस का आनंद लेंगें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम के लिए बहुत अच्छा समय है। सेहत के लिए भी अच्छा समय है। नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य पूर्ण कर पाएंगें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर होगा। वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। यात्रा के कारण खर्चा हो सकता है। किसी महिला की वजह से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकुल परिणाम मिलेंगें। पार्टनर से बहस ना करें। शुक्रवार के दिन मंदिर में चावल का दान करें।
धनु राशि
शुक्र धनु राशि के पांचवे भाव में स्थित होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। आय में वृद्धि होगी। अपने कर्मों का फल मिल सकता है। लॉटरी में फायदा हो सकता है। कोई पुराना उधार चुका सकता है। शुक्रवार के दिन देवी मां को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि से चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा। किसी काम में असंतुष्ट हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए बढिया समय है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक चढ़ाएं।
कुंभ राशि
शुक्र, कुंभ राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगें। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अच्छा समय है। कला से संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोज़ इत्र का प्रयोग करें।
मीन राशि
मीन राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। वाणी में मधुरता आएगी। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाई-बहन का साथ मिलेगा। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। शुक्रवार के दिन किसी ब्राह्मण को शुद्ध धी का दान करें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










