कहते हैं कि संतान सुख पाना सबसे बड़ा सौभाग्य होता है और जिसे ये सुख मिल जाए वो इस दुनिया में सबसे ज्यादा सौभाग्यशाली होता है। जन्मकुंडली के कुछ अशुभ ग्रह आपके इस सुख को पाने में बाधाएं उत्पन्न करते हैं, यहां तक कि घर के किसी वास्तुदोष के कारण भी वहा रहने वाली दंपत्ति संतान सुख से वंचित हो जाती है।
आपके सुख और समृद्धि में वास्तुशास्त्र बहुत महत्व रखता है। अगर आपके कमरे या घर में किसी प्रकार का वास्तुदोष हो तो वहां रहने वाली दंपत्ति को संतान सुख पाने में दिक्कत आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु दोष और उन्हें दूर करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन वास्तु टिप्स की मदद से आप अपने जीवन में संतान सुख की प्राप्ति कर सकते हैं।
- आपके बैडरूम में किसी गहरे रंग का पेंट नहीं होना चाहिए। तीरे के निशान वाली कोई तस्वीर अपने कक्ष में ना लगाएं। विवाहित दंपत्ति को अपने बैडरूम में आईना भी नहीं लगाना चाहिए। इससे दोनों के बीच अनबन और क्लेश रहता है। अपने सामने पहाड़ों की तस्वीर भी ना लगाएं।
- घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी का टैंक ना रखें। इसकी वजह से आपको संतान सुख की प्राप्ति में दिक्कतें आ सकती हैं।
- जिस घर में ईशानकोण नहीं होता वहां रहने वाले कपल्स को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- टी प्वाइंट पर स्थिति घर अशुभ माने जाते हैं। इसे घर के लिए शूल कहा जाता है। इसका मतलब है कि ऐसा घर विषैला और अशुभ होता है। ऐसे घर में रहने वाले लोग कभी सुखी नहीं रहते हैं और उनके जीवन में कोई ना कोई समस्या आती रहती है।
संतान सुख पाने के लिए इसकी करें पूजा
- अगर आपके घर में कोई ऐसा पेड़ लगा है जिस पर फूल नहीं आते हों तो ये भी संतान प्राप्ति में बाधा का कारण बनता है। ये इस समस्या को और ज्यादा मजबूत करता है। आमतौर पर अशोका और कीकर के पेड़ को अशुभ माना जाता है।
- दक्षिण पश्चिम दिशा में गिरते हुए पानी की तस्वीर या शोपीस ना लगाएं। इससे घर में बांझपन फैलता है। इससे घर की एनर्जी एक ही जगह आकर रूक जाती है।
- ईशान कोण और पूर्व की दिशा में टॉयलेट होने से मानसिक या शारीरिक विकार से ग्रस्त बच्चे का जन्म होता है।
- सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह और नकारात्मक विचारों को नष्ट करने के लिए अपने घर से इन वास्तुदोषों को दूर कर दें और ईश्वर पर आस्था रखें।
- अगर आप अपने घर में इन वास्तु टिप्स को अपनाते हैं तो ईश्वर की कृपा से जल्द ही आपको स्वस्थ और बुद्धिमान संतान की प्राप्ति होगी।
संतान सुख पाने के लिए इसकी करें पूजा
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook