सेहत का राज़ छिपा होता है आपकी किचन में। फेंगशुई के नियमों के अनुसार किचन के लिए कुछ आवश्यक नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करके आप अपने परिवार को सेहतमंद रख सकती हैं। अपने किचन को फेंगशुई के अनुरूप सजाने से न केवल आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि आपके घर में पॉजीटिविटी बढ़ती है। तो आइए जानते हैं किचन से जुड़े फेंगशुई टिप्स -:
– फेंगशुई के नियम के अनुसार किचन में गैजेट्स को जगह नहीं देनी चाहिए। किचन में गैजेट को कम से कम रखें।
– किचन में ओवन इत्यादि बिजली उपकरण अग्रि कोण में रखने चाहिए और फ्रिज के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा बेहतर मानी जाती है।
– फेंगशुई के अनुसार गैस या चूल्हे के ऊपर सामान रखने के लिए अलमारियां नहीं होनी चाहिए।
– फेंगशुई में किचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है प्लेटफॉर्म जो हमेशा पूर्व में होना चाहिए और ईशान कोण में सिंक व अग्नि कोण में चूल्हा लगाना चाहिए।
– रसोई और घर दोनों ही जगह पर अव्यवस्था न होने दें। इससे पूरे घर में नकारात्मकता आती है।
– किचन के दक्षिण में कभी भी कोई दरवाजा या खिड़की नहीं होनी चाहिए।
– अपनी रसोई में सूर्य की रोशनी आने की उचित व्यवस्था रखें। जिस रसोई में हवा और रोशनी नहीं आती वहां खाना बनाने वाला और खाने वाला दोनों ही बीमार पड़ जाते हैं।
– फेंगशुई के मुताबिक किचन में पीला रंग सबसे अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो पीले रंग के साथ कोई और हल्के शेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
– किचन की दीवार से सटाकर बॉथरुम नहीं होना चाहिए एवं किचन के बीच में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










