ऐसी होगी बालकनी तो आएगी घर में पॉजिटिविटी : वास्तु

घर का हर कोना बेहद खास होता है और इसी में से एक है आपके घर की बालकनी जहां से घर में ठंडी और ताजी हवा आती है। साथ ही बालकनी में खड़े होकर आप कई सपने भी बुनते हैं तो खुले आकाश में बातें भी करना अच्‍छा लगता है। बालकनी से सूर्य की प्राकृतिक ऊर्जा घर के अंदर आती है। क्‍या आप जानते हैं कि बालकनी का भी वास्‍तु के अनुरूप होना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं बालकनी से जुड़े महत्‍वपूर्ण टिप्‍स -:

– पूर्वमुखी वाले घर में बालकनी उत्तर दिशा में होनी चाहिए। वहीं पूर्वमुखी घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में बालकनी कभी नहीं बनानी चाहिए।

– यदि आपका घर पश्चिम मुखी है तो बालकनी हमेशा उत्तर या पश्चिम दिशा में ही बनाना शुभ माना जाता है।

Horoscope Hindi 2025

व्‍यापार में वृद्धि की है कामना तो इस यंत्र को रखें अपने पास

– जिन लोगों का घर उत्तरमुखी है उन्‍हें अपने घर में बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में बनानी चाहिए।

– घर दक्षिणमुखी हो तो बालकनी को पूर्व या दक्षिण दिशा में बनाना शुभ फलदायी रहता है।

– वास्‍तु के अनुसार घर में बालकनी का चयन घर के मुख के आधार पर ही करना शुभम माना जाता है।

Kundli Software

– बालकनी का फर्श आपके घर के फर्श से थोड़ा नीचे होना चाहिए।

वास्‍तुशास्‍त्र में कहा गया है कि बालकनी दक्षिण दिशा से खुली नहीं होनी चाहिए।

– वास्‍तु के नियम के अनुसार बालकनी का आकार चौकोर या समकोण ही बेहतर रहता है।

– वास्‍तु के अनुसार बालकनी में कोई भी भारी फर्नीचर दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणी या पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।

– उत्तर-पूर्व दिशा की ओर छोटे पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इससे उन पर सूर्य की तेज किरणें सीधी नहीं पड़तीं।

Birth Gemstone

– वास्‍तु के अनुरूप बालकनी बनानी है तो कभी भी बालकनी में टीन या किसी भी प्रकार के एस्‍बैस्‍टॉस का प्रयोग न करें क्‍योंकि इससे बालकनी में गर्मी बढ़ जाती है।

फेंगशुई से जानें अपने किचन को सजाने का सबसे बैस्‍ट तरीका

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here