वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें।
मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
तुला राशि की लव लाइफ 2018
तुला राशि के लोगों के लिए ये साल बहुत बढिया साबित होगा। इनकी लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। नए रिश्ते बनने की संभावना है।
शनि की दशा चल रही है तो आपके लिए ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है। नया रिश्ता बना सकते हैं। अतीत की यादों से आगे निकलकर अपने आने वाले उज्जवल भविष्य के बारे में सोचेंगें। किसी डेटिंग एप से भी आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। वह विदेश से भी हो सकते हैं। आपको उनके साथ रहने जाना भी पड़ सकता है।
इस साल आपके ऊपर गुरु की कृपा भी रहने वाली है। आपके जीवन में नई चीज़ें घटित होंगीं। नई शुरुआत कर सकते हैं। शिक्षा, कानून, फिलॉस्फी में रुचि रखने वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते में खुशियां और शांति बनी रहेगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने या शादी के बारे में सोच सकते हैं।

मंगल, केतु, राहू की दशा में आपको परेशानियां आ सकती हैं। इस परिस्थिति में आपको उल्टे परिणाम मिलेंगें।
मंगल और केतु की दशा में आपको अपने संबंधों को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए। पार्टनर के साथ मतभेद और गलतफहमी हो सकती है। बात मारपीट तक पहुंच जाएगी।
अगर परिस्थिति बेहतर नहीं होती तो आपको आगे बढ़ना चाहिए। यही आपके लिए ठीक भी होगा।
तुला राशि का साल 2018
- शनि की दशा से गुज़र रहे लोगों के लिए अच्छा समय है।
- गुरु की दशा में भी लोगों को फायदा होगा।
- मंगल और केतु की दशा में आपको आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










