चीनी ज्योतिष शास्त्र – “बाघ”

चीनी ज्योतिष शास्त्र में बाघ तीसरे स्थान पर आने वाला प्राणी है। बाघ प्राणी शक्ति तथा बल का प्रतिक मन जाता है। यह एक अद्दभूद व्यक्तित्व के मालिक होते है, जो दूसरो को आसनी से अपनी और आकर्षित कर सकने में सक्षम होते है। बाघ जातक साहसी, सक्रिय, आत्मविश्वासी, बेहतरीन नेतृत्व करने वाले तथा रक्षक होने के साथ साथ ही कामुक, आतुर तथा मतलबी भी होते है। यह जातक सबसे अधिक निडर प्राणी होते है। जिंदादिल, सामाजिक तथा दोस्ताना स्वभाव के साथ बाघ जातक जीवन के प्रति खुले तथा स्पष्टवादी, एवं सत्यवादी द्रष्टिकोण रखते है। इन जातको में जन्म से ही आतंरिक करिश्माई व्यक्तित्व होता है जो दूसरो को इनकी और आकर्षित करता है।

तत्व : लकड़ी (मू)

दिशा: दक्षिण, पूर्व तथा दक्षिणपूर्व

माह: मार्च, जुलाई तथा अक्टूबर

यिन/यांग अंतर: यांग

रंग: सलेटी, नीला, सफ़ेद तथा नारंगी

आकर्षण: बाघ की छवि सहित हार या कंगन अथवा पिक्सिऊ (एक प्रकार का चीनी जंगली जानवर)

अंक: 1, 3 तथा 4

बाघ जातकों की मूलभूत विशेषतायें

Janam Kundali

 

बाघ जातक बहादुरी, बल, आत्मनिर्भर, आत्न्विश्वास तथा प्रतियोगितात्मकता के लक्षणों का प्रतिक है।अगेर बाघ जातक कोई कार्य पूर्ण करते है या उपलब्धि प्राप्त करते है तो वे उसे जाताना पसंद करते है। बाघ जातक अपने कार्य के नतीजों की परवाह नहीं करते क्योंकि वह सफल होने के आत्म्सिश्वास से भरे होते है। यह जातक अभिमानी, गुस्सैल, जल्दबाज़ हठी तथा विश्वासघाती हो सकते है।

प्रातःकाल जन्में जातक: महत्वकांक्षी तथा सफल।

संध्या में जन्में जातक: अवसादग्रस्त,सत्यवादी, अच्छे स्वभाव के व्यक्ति।

रात्रि में जन्में जातक: जीवन के देरी से सफलता प्राप्ति।

शुभ माह (चीनी चंद्र  आधार पर)

  1. जनवरी : साफ़ व्यक्तित्व तथा मजबूत इच्छा शक्ति तथा सफल।
  2. फ़रवरी: असाधारण प्रतिभाशाली, तथा सफल।
  3. मार्च: बुद्धिजीवी तथा भाग्यशाली।
  4. अप्रैल: विलासितापूर्ण तथा चिंता मुक्त जीवन।
  5. अगस्त: चतुर।

Horoscope 2025

 

बाघ प्राणियों का तालमेल

क्योंकि बाघ जातक स्वभाव से कामुक होते है यह अपने साथी को उबने नहीं देते।यह अपनी भावनाएं व्यक्त करने में अच्छे होते है तथा विनम्र तथा विश्वासयोग्य होते है। इसलिए इनमें अपने साथी पर सदैव हावी रहते है।बाघ जातको के साथ तालमेल बनाने के लिए इनके साथी को इनके सामान ही सक्रिय होने की आवश्यकता होती है जिससे की वह इन जातको के व्यक्तित्व के साथ तालमेल बैठा सके।

चीनी ज्योतिष शास्त्र में दुसरे प्राणियों के साथ तालमेल के मामलो में बाघ जातक अश्व, वानर तथा श्वान जातको के साथ बेहतरीन तालमेल बैठते है।

बाघ तथा अश्व जातको में भी काफी हद तक  सुन्दर तालमेल देखने को मिलता है।  दोनों प्रकार के जातक सामाजिक तथा उत्साह से भरपूर होते है। एक साथ दोनों एक दुसरे की खूबियों को और ज्यादा निखार पाने में कामयाब होते है।

बाघ तथा वानर बेहतरीन साथ न सही परन्तु इन जातको में कुछ हद तक समानताएं पाई जाती है, जो की इनमें एक अच्चा तालमेल स्थापित करने में सहायक होती है। दोनों ही जातक सामान रूप से सक्रीय, सामाजिक, जिंदादिल तथा बुद्धिजीवी होते है। दोनों जातक बहुत ही महत्वकांक्षी होते है तथा “में” शब्द इनके रिश्तों में हमेशा मौजूद रहता है परंतु इसके बावजूद ये दोनों एक दुसरे के साथ एक अच्चा समन्वय स्थापित करते है।

श्वान तथा बाघ दोनों ही में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को नज़रअंदाज़ करने का गुण होता है, इसलिए साथ में यह दोनों आपस में एक अच्छा तालमेल साँझा करते है। श्वान तथा बाघ दोनों ही रिश्तों को ले कर सामान रूप से सच्चे तथा वफादार होते है।

बाघ प्राणियों की तालमेल तालिका

Buy Rudraksha

 

जन्म का महीना            कन्या तालमेल                         पुरुष तालमेल

जनवरी                                     शशक                    ड्रैगन

फ़रवरी                   सर्प                     मूषक

मार्च                                         शशक                    श्वान

अप्रैल                                        श्वान                    सर्प

मई                                           बैल                      सर्प

जून                                          बाघ                     वराह

जुलाई                                       सर्प                     बैल

अगस्त                                     शशक                    बैल

सितम्बर                                  मूषक                    सर्प

अक्टूबर                                    वानर                    शशक

नवंबर                                       बाघ                     मूषक

दिसंबर                   शशक                    वानर

बाघ स्वास्थ

क्योंकि बाघ जातक स्वभाव से सक्रीय रहते है वह एक स्वस्थ जीवन का आनंद उठाते है। यह जातक आम बिमारियों जैसे सर्दी-ज़ुकाम तथा बुखार से ग्रसित हो सकते है। यह जातक उत्साह तथा उर्जा से भरे हुए होते है। परन्तु इन जातको को गंभीर स्वास्थ सम्बंधित समस्याओं से बचने के लिए भरी कसरत से दूर रहना चाहिए।

Buy Gemstones

 

बाघ व्यवसाय/ पेशा

बाघ जातक जन्म से ही नेतृत्व की क्षमता रखते है और अपने मनमोहक व्यक्तित्व के चलते ये दूसरो द्धारा सम्मानित तथा सुने जाते है। यह किसी भी नेतृत्व युक्त कार्यक्षेत्र में उपुक्त रहते है।  बाघ जातको के लिए कुछ उचित कार्यक्षेत्र विकल्प है: विज्ञापन एजेंट, कार्यालय प्रबंधक, ट्रैवल एजेंट, अभिनेता, लेखक, कलाकार, पायलट, उड़ान परिचर, संगीतकार, हास्य अभिनेता, और ड्राइवर।

एस्त्रोविधि डेस्क

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here