घर में अगर हैं ये चीज़े तो बना सकती है आपको कंगाल

नैगेटिव एनर्जी किसी न किसी रूप में हमारे आसपास रहती है और हमें नुकसान पहुंचाती है। ये नकारात्‍मक ऊर्जा हमारे आसपास होते हुए भी हमें दिखाई नहीं देती लेकिन हमें नुकसान जरूर पहुंचाती है। इसी प्रकार कुछ चीजों को घर में रखने से भी उनसे नकारात्‍मक ऊर्जा निकलती है जो हमें दिखाई नहीं देती लेकिन हम पर असर जरूर करती है।

वास्‍तुशास्‍त्र में इस नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर करने के कई उपाय और नियम बताए गए हैं जिनका पालन कर आप नकारात्‍मक ऊर्जाओं को अपने घर और जीवन से बाहर कर सकते हैं। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार यदि आप घर में इन चीजों को न रखें तो नेगेटिव एनर्जी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में -:

अभी करें ऑर्डर करें वास्‍तुदोष निवारण यंत्र

– घर में कभी भी डूबते जहाज़ की तस्‍वीर न लगाएं क्‍योंकि यह नकारात्‍मक ऊर्जा की सूचक है। डूबते हुए जहाज़ की तस्‍वीर काफी आकर्षक होती है लेकिन ध्‍यान रहे ये अपने साथ आपको भी ले डूब सकती है।

– दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में शुमार ताजमहल को भी घर में रखना अशुभ माना गया है क्‍योंकि यह किसी की कब्र है और घर में कब्र की निशानी को रखना अच्‍छा नहीं माना जाता है।

– वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार भगवान शिव की नटराज रूपी प्रतिमा अथवा तस्‍वीर घर में लगाने से नकारात्‍मकता बढ़ जाती है। माना जाता है कि नटराज की मूर्ति अद्वितीय कला का रूप है लेकिन यह शिव का तांडव स्‍वरूप भी है जो विनाश का कारक है। अत: घर में नटराज की मूर्ति न लगाएं।

जानें अपने व्‍यापार से जुड़ी खास बातें

– किसी हिंसक पशु की तस्‍वीर लगाने से नकारात्‍मकता बढ़ती है। परिवार के सदस्‍यों के बीच आपसी तालमेल घटकर द्वेष की भावना बढ़ती है।

– बहते पानी की तस्‍वीर लगाने से घर से सकारात्‍मक ऊर्जा निकलती है। बहते पानी की तस्‍वीर घर से सुख और धन को बाहर प्रवाहित कर देती है। इसे कभी भी घर में लगाने की भूल न करें।

जानें अपने व्‍यापार से जुड़ी खास बातें

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here