साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद बदल जाएगी इन राशियों की जिंदगी, जानें अपनी राशि का हाल

नए साल की पहले महीने जनवरी में में 12 तारीख को ही पहला चंद्र ग्रहण लगा था और अब 16 फरवरी को सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस साल तीन बार सूर्य ग्रहण पड़ेगा लेकिन इनमें से एक भी भारत में दिखाई नहीं देगा जबकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई दिया था।

ज्‍योतिष शास्‍त्र में सूर्य ग्रहण को विशेष महत्‍व दिया गया है। साथ ही इस दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जाती है।

कहां पड़ेगा सूर्य ग्रहण

16 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण जॉर्जिया, प्रशांत महासागर, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, अंटार्कटिका, अटलांटिका आदि देशों में दिखाई देगा।

कब पड़ रहा है सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी, 2018 को शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण 15 जनवरी की रात को 12 बजकर 25 मिनट पर यानि 12 बजे के बाद 16 फरवरी को शुरु होगा और इसका मोक्ष सुबह 4 बजे होगा।

आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्‍या असर पड़ेगा।

मेष राशि

16 फरवरी के बाद आपको धन का लाभ हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आपके रूके हुए काम बनने लगेंगें।

वृषभ राशि

इस ग्रहण के बाद से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। आपके परिवार में थोड़ी दिक्‍कतें आ सकती हैं।

Horoscope 2019

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए ये समय सामान्‍य रहेगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्‍त होगा। जो भी प्रयास करेंगें उसमें आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि की संभावना है और आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ी डगमगा सकती है। सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि

व्‍यापारियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। हानि के योग बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां बनी रहेंगीं।

Janam Kundali Software

कन्‍या राशि

आपके लिए आने वाला समय अच्‍छा रहने वाला है। अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्‍त होंगें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

ग्रहण के बाद से तुला राशि के लोगों को परिवार और समाज में अपनी प्रतिष्‍ठा को बढ़ाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। यात्रा में हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रहण के बाद से आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के साथ-साथ व्‍यापारियों को धन लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगें।

धनु राशि

सूर्य ग्रहण के बाद आपकी इच्‍छा शक्‍ति में अपने आप वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा से धन लाभ भी होगा।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण के कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्चा बढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

Horoscope 2018

कुंभ राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपको किसी प्रकार का शारीरिक कष्‍ट हो सकता है।

मीन राशि

सूर्य ग्रहण का असर मीन राशि के जातकों के लिए सामान्‍य रहेगा। सेहत का ध्‍यान रखें और जो भी बोले सोच-समझकर बोलें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here