सूर्य के मकर राशि में गोचर, जानिये आप पर प्रभाव

गोचर का अर्थ ही होता है ग्रहों का चलना। 15 जनवरी 2020 को प्रात: 2 बजकर 20 मिनिट पर सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे है। हिन्दू धर्म में सूर्य की आराधना तथा पूजा की जाती है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव को इस पृथ्वी लोक में पिता का दर्जा हासिल है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। सूर्य पूर्वज, राज्य, राजनीति, सम्मान, आँखे तथा आत्मा का कारक है, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ होता है वो व्यक्ति जीवन में ऊँचाइयों को छूता है। पिता के साथ उसके अच्छे सम्बन्ध स्थापित होते है। सूर्य इस धरती को जगमगाने तथा ऊर्जा देने वाला ग्रह है। राशि चक्र की एक राशि में सूर्य लगभग एक महीने तक रहते है। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने को ही संक्रांति कहा जाता है। हिन्दू पंचांग मास का निर्धारण भी सूर्य की चाल पर होता है। सूर्य अगर कुंडली में शुभ हो तो व्यक्ति को सरकारी और अन्य सेवाओं में बड़े पदों की प्राप्ति होती है।

सूर्य का मकर राशि में गोचर, पढ़ें अपना राशिफल

आइए जानते है सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ता है-

मेष राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे है, सूर्य ग्रह की कृपा आप पर बनी रहेगी, सफलता की प्राप्ति के लिये अपनी ओर से प्रयास जरुर करें। जो जातक अपने करियर को लेकर परेशान है, उनके लिए करियर की दिशा में नवीन मार्ग खुलने वाले है। इस समय छात्रों को सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्राये होंगी, किसी पर जल्दी भरोसा करना घातक हो सकता है, सतर्क रहें।

अभी पित्र दोष निवारण पूजा करवाएं

वृषभ राशि पर प्रभाव

अष्टम भाव से परिवर्तित होकर सूर्य आपकी राशि से भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। घर-परिवार का अच्छा सहयोग मिलने वाला है। यह गोचर आपके जीवन में बहुत ही अच्छा बदलाव लेकर आ रहा है। रोजगार के कई अवसर मिलने वाले है। कामकाज में धनलाभ होगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। पारिवारिक यात्राएं फलदायी रहेंगी। सामाजिक मान -प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संचय करने के लिए अच्छा गोचर है। यह समय नवीन प्रॉपर्टी क्रय करने के लिए अच्छा है।

मिथुन राशि पर प्रभाव

यह सूर्य का गोचर आपकी राशि से 8 वें भाव में हो रहा है। यह गोचर आपके लिए परेशानी लेकर आ रहा है, इसलिए पहले से ही सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको दिक्कते हो सकती है। धन हानि की सम्भावना बनी हुई है। आपकी पदोन्नति के अवसर इस गोचर में है। आपकी कोई गुप्त बाते इस गोचर में उजागर हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। पारिवारिक कलह परेशानी का कारण बन सकता है। इस गोचर में यात्राएं भी होंगी, अपने सामान का ध्यान रखे। क्रोध न करे तथा वाणी पर संयम रखें।   

कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह आदि के योग बन रहे है। कामकाज में सफलता के साथ बदलाव भी देखने को मिल सकते है। प्रेमी जोड़ों के लिए थोडा असमंजस्य का माहौल बनेगा। आपकी पदोन्नति के अवसर इस गोचर में है। बिज़नस पार्टनर आपका साथ देगा तथा लाभ भी होगा। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें। भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है।

सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य का यह गोचर षष्ठ भाव में हो रहा है। जो सेहत की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। शत्रु परेशान कर सकता है। रोग पीछा नहीं छोड़ेंगे, इसलिए स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी से बहस परेशानी का कारण बन सकती है। इस गोचर में बुखार तथा सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है, अत: सावधानी बरतें। आपके खर्चे जरुर बढ़ेंगे लेकिन नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। पंचम भाव में सूर्य का आना बहुत ही भाग्यशाली है। कुंडली का पांचवा भाव संतान, शिक्षा, प्रेम सम्बन्ध को दर्शाता है। इस गोचर के दौरान संतान सुख अच्छा मिलने वाला है। यदि नया घर या वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आपको सफलता मिलने वाली है। कामकाज में भी बदलाव के संकेत मिल रहे है। छात्रों के लिए यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आया है। इस गोचर में आंशिक रूप से आपको धन लाभ होगा तथा आप यात्राएं करेंगी परन्तु यात्रा करते समय सतर्क रहे। 

तुला राशि पर प्रभाव

सूर्य का यह राशि परिवर्तन बेहद ही सुखद रहने वाला है, सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। नवीन व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा समय है। मित्रों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपको सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा धनलाभ होगा।परिवार के साथ यात्राएं होंगी। गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। अपने व्यवहार में नरमी रखें। धन-संपत्ति, पैतृक संपत्ति मिल सकती है। माता पिता का भरपूर स्नेह मिलनेवाला है।

अभी पित्र दोष निवारण पूजा करवाएं

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

आपकी राशि से तृतीय भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा यात्राएं होंगी और आप इस गोचर में अच्छे धार्मिक कार्य में सहभागी होंगे। धन की कमी नहीं रहेगी परन्तु संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकते है। इस गोचर में आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मित्रों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। यह गोचर आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नवीन मित्रता होगी जो कामकाज में उन्नति करने के लिए फायदेमंद होगी।

धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। इस गोचर में स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे है। विवाहित है तो सुसराल से भी धन मिलेगा। भाई बहनों से थोड़ी अनबन हो सकती है। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम संबंधो में मधुरता देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस गोचर के दौरान अहंकार की भावना जागृत होगी। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है।  

मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहे है, कामकाज के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। खर्चों में इजाफ़ा हो सकता है, धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ होने वाला है। इस गोचर की कालावधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे अन्यथा किसी अपने से रिश्तों में खटास आ सकती है। गलत कार्य में लिप्त हुए तो बदनामी निश्चित है, इसलिए स्वयं पर नियंत्रण जरुरी है।

कुंभ राशि पर प्रभाव

सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से बारहवे भाव में हो रहा है। आपको अपेक्षाकृत परिणाम हासिल नहीं होंगे। आपके साथ दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे है, इसलिए सावधानी बरतें। बीमारी आदि भी आपको घेर सकती है इसलिए खान-पान का ध्यान रखे तथा अपने व्यवहार में नरमी बरतें। पहाड़ी यात्रा करने के अवसर आपको मिलेंगे। विदेश यात्रा के लिए यह गोचर अच्छा है। इस गोचर में खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन राशि पर प्रभाव

सूर्य आपके लाभ स्थान में गोचर कर रहा है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए धन प्राप्ति के योग तो बना ही रहा है साथ ही साथ जो जातक विवाह के इच्छुक है, उनका विवाह होने के योग बन रहे है। किसी से भी न उलझे, विनम्रता बनाएँ रखे, बाकि यह गोचर आपके लिए उत्तम है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन देखने को मिल सकती है। कामकाज में मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम न करे।

अभी पित्र दोष निवारण पूजा करवाएं

संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

Rate this post

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here