शनिदेव की महिमा, शनिवार के दिन शनि देव का आशीर्वाद पाना चाहते है, तो करें ये उपाय

आज शनिवार यानि शनि भगवान का दिन है, इस दिन आप भी शनि देव को प्रसन्न करना चाहते है, उनका आशीर्वाद पाना चाहते है, तो करे ये उपाय

शनि देव का शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवनपर पड़ता है, तो व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है और अगर अशुभ प्रभाव पड़ता है तो राजा से रंक बन जाता है। कहने का तात्पर्य है की शनि का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। आइये जानते है शनिदेव का आशीर्वाद किस तरह से प्राप्त किया जाएँ ताकि जीवन में आने वाली रूकावटे, परेशानियाँ दूर हो सके।

Shanidev

शनि ग्रह न्याय करने वाला ग्रह है, इसलिए इसे न्याय का देवता कहा जाता है। शनि को काला रंग,सरसों का तेल और काली उड़द अतिप्रिय है। हम जो भी अच्छे-बुरे कर्म करते है उसके पीछे शनि देव का हाथ होता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि अच्छे भाव में बैठे है तो जातक ऊँचाइयों को छू लेता है, इसके विपरीत अगर शनि बुरे भाव में बैठे है तो जातक को दरिद्रता में जीवनयापन करने के लिए मजबूर कर देते है। आइये कुछ साधारण उपाय है, जिसको करने के बाद शनिदेव प्रसन्न हो जाते है तथा उनका आशीर्वाद जातक के साथ सदैव बना रहता है।

शनिदेव की कृपा पाने के कुछ सरल उपाय

  • कभी भी कमजोर और निर्बल को धोखा न दे और उनकी सेवा करें।
  • हमेशा सच का साथ दे तथा असत्य से दूर रहें।
  • अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की मन से सेवा करे उनकी अवहेलना कभी भी न करें।
  • अपने आसपास पेड़ पौधे लगाएं तथा उनकी सेवा करें।
  • घर की माता-बहनों के साथ दुर्व्यवहार न करें, उनका आदर करें।
  • मांस-मदिरा, नशे की वस्तुओं से दूर रहे, चोरी-धोखाधड़ी से दूर रहें।
  • नियमित शनि देव की पूजा करें ख़ास कर शनिवार के दिन अपनी गलतियों के लिए शनिदेव से क्षमा मांगे।
  • शनिवार के दिन शनि की प्रिय वस्तुओं का दान करें।

अभिमंत्रित शनि रक्षा सूत्र प्राप्त करें

शनि की प्रिय वस्तुएं

काला कपड़ा- शनि को काला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए शनिवार के दिन काले कपड़े का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते है।

शनिवार के दिन किसी निर्धन या बुजुर्ग व्यक्ति को काले वस्त्र दान करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है तथा जीवन में आ रही आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियाँ अपने आप समाप्त होने लगती है।

सरसों का तेल – शनिवार को सरसों के तेल का दान करना सबसे उत्तम होता है। जरुरतमंदों को सरसों का दान करना चाहिए इसके अलावा शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का चौमुखा दिया पीपल के पेड़ के नीचे रखने से सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह उपाय करने से व्यापार या कामकाज में आनेवाली रुकावटें दूर हो जाती है एवं आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।  

काली उड़द – काली उड़द का दान शनिवार के दिन करने से शनिदेव प्रसन्न होते है। शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर पीपल के पत्तों पर 27 या 43 उड़द के दाने रख कर शनिदेव को अर्पण करने से सेहत से सम्बंधित दिक्कते बहुत ही कम हो जाती है। इसके अलावा अगर घर में या ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा है तो एक पान के पत्ते पर अपनी आयु के बराबर काली उड़द के दाने लेकर उन्हें स्वच्छ बहते पानी में प्रवाहित करने से इन समस्याओं से मुक्ति मिलती है।  

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

अभिमंत्रित शनि रक्षा सूत्र प्राप्त करें

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here