आज हमारे जीवन में जिस तरह सुविधाएं बढ़ रही हैं उसी तरह परेशानियां भी बढ़ रही हैं। कोई धन की कमी से परेशान है तो किसी को नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है या कोई नौकरी पाने के लिए लाखों जतन करने में लगा हुआ है।

पारिवारिक कलह, वैवाहिक जीवन का सुख ना मिल पाना और संतान प्राप्ति में दिक्कत आना, कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनसे लोग परेशान हैं। आज हम आपको जीवन की कुछ ऐसी ही सामान्य समस्याओं और उनके उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए
बुधवार के दिन किसी भी समय जब कोई किन्नर नज़र आए तो उसे अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ रुपए आदि भेंट करें। संभव हो तो उसे भोजन भी कराएं। इसके बाद उस किन्नर से आप एक सिक्का मांग लें। इस सिक्के को अपने गल्ले, कैश बॉक्स या धन स्थान पर रख दें।
कुछ ही दिनों में आप स्वयं महसूस करेंगें कि आपकी समस्या का समाधान हो रहा है। पैसों की तंगी को दूर करने के लिए आप अपने घर में महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना भी कर सकते हैं। इस यंत्र में स्वयं महालक्ष्मी की शक्तियां समाहित होती हैं जो आपके धन आगमन के रास्ते खोलती है।

प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो
बुधवार की सुबह श्रीगणेश की पीले रंग की मूर्ति की पूजा करें।
- पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं।
- इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं।
यह उपाय हर बुधवार को करने से आपकी नौकरी में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। कई बार जन्मकुंडली में कमजोर सूर्य की वजह से भी करियर में परेशानी या प्रमोशन मिलने में दिक्कत आती है। अगर सूर्य को मजबूत कर लें तो आपको मनचाहा प्रमोशन और नौकरी मिल सकती है। सूर्य को मजबूत करने के लिए माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं।
वैवाहिक सुख पाने के लिए
जब आपके पति गहरी नींद में सोए हों, तब एक नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा-सा गुड़ लेकर इन सभी सामग्री को एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को अपने पति के ऊपर से सात बार उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें और अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करें। वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए आप गौरी शंकर रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं। इस रुद्राक्ष पर स्वयं मां गौरी और भगवान शिव की कृपा होती है इसलिए इसे धारण करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
कार्य को संपन्न करने हेतु
पंचमी या एकादशी तिथि को स्नान के पश्चात् लघु नारियल का पूजन करें और अपनी मनोकामना कहें। अब 51 बार निम्न मंत्र का जाप करें-
।। ऊं ह्रीं सर्वं वै पूर्णत्वाय फट्।।
पूजन के पश्चात् लघु नारियल को नदी में प्रवाहित कर दें। इससे अवश्य ही आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।

मनचाहा परिणाम
कई बार बहुत प्रयास करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है या जैसा आप चाहते हैं वैसा नहीं हो पाता है और आपके सारे प्रयास विफल होते जाते हैं। ऐसी किसी समस्या के निवारण के लिए आपको रोजाना सुबह शिवलिंग का जल से अभिषेक करना चाहिए।
इसके पश्चात् 11 या 21 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव से अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु प्रार्थना करें। ये उपाय नौकरी पाने या मनचाही नौकरी पाने में भी काम आएगा। अगर नौकरी नहीं टिक पा रही है या बार-बार नौकरी छूट जाती है तो भी आप इस उपाय को कर अपनी मुश्किल को दूर कर सकते हैं।
पैसों की तंगी का कारण जन्मकुंडली का कोई ग्रह दोष भी हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष चल रहा है तो आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं और मुश्किलें आती हैं। नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पाता और पैसों की तंगी बनी रहती है। हालांकि, आपको इसका कारण तक समझ नहीं आता है कि आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।
AstroVidhi की वेबसाइट पर आप ऑनलाइन फ्री जन्मकुंडली बना सकते हैं। अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है तो आप हमारे ज्योतिषाचार्य से संपर्क कर उस दोष के निवारण हेतु बात कर सकते हैं या दोष निवारण पूजा करवा सकते हैं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 











For carrier