बुध का तुला राशि में गोचर -22 सितंबर 2020, जानिये आप पर प्रभाव

बुध ग्रह सौरमंडल के 9 ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य के करीब है। बुध ग्रह के गोचर की अवधि लगभग 14 दिनों की होती है। बुध ग्रह की कृपा से ही जातक विद्वान होता है। बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और तर्क शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह की गतिविधियां लोगों के जीवन में काफी मायने रखती है। कुंडली में बुध ग्रह की अच्छी स्थिति व्यक्ति को तार्किक क्षमता देती है, इसके प्रभाव से व्यक्ति गणितीय विषयों में अच्छा प्रदर्शन करता है। 

22 सितंबर 2020 मंगलवार के दिन 16 बजकर 55 मिनिट पर बुध ग्रह कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में गोचर करेंगे और 14 अक्टूबर 2020 को वक्री होते हुए इसी राशि में 6 बजकर 32 मिनिट तक रहेंगे, इसका प्रभाव 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ने वाला है, आइए जानते है। 

बुध का तुला राशि में गोचर- कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि पर प्रभाव 

बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। इस गोचर में बीमारी आदि आपको परेशान कर सकती है। ऐसी कोई बात न करे जो आपके वैवाहिक सुख को बाधित करे। धन की कमी के कारण पारिवारिक कलह बढ़ सकते है, संयम रखे। गुस्से पर काबू रखकर बातों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। अपने खाने-पिने का विशेष ध्यान रखे, समय समय पर डॉक्टरी जांच करते रहे। कामकाज में आपको लाभ होगा परन्तु मेहनत भी उसी हिसाब से करनी पड़ेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। छात्रों को परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। अविवाहित है तो विवाह की बात बन सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य हो तो अपनों से बड़ों की सलाह अवश्य लें।

वृषभ राशि पर प्रभाव 

बुध आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे है। अपनी बुद्धि के दम पर सहपाठियों के बीच अलग जगह बना सकते हैं। यह भाव रोग का भाव है इसलिए बीमारी आदि आपको परेशान कर सकती है। अपने खाने-पिने का विशेष ध्यान रखे, समय समय पर डॉक्टरी जांच करते रहे दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो सकता है इसलिए ऐसी कोई बात न करे जो आपके वैवाहिक सुख को बाधित करे। आपके अंदर कोई टैलेंट है, तो उसको सराहा जाएगा अपनी ओर से प्रयास जारी रखे, सफलता मिलेगी। यात्रा के योग भी इस गोचर में देखने को मिलेंगे। यात्रा करते समय सावधानी जरुर रखें।आर्थिक पक्ष पर नजर डालें तो इस समय में आप कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं। 

मिथुन राशि पर प्रभाव

बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है। कामकाज में संघर्ष के बाद कामयाबी जरुर मिलेगी। जो छात्र पढाई के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते है तथा वाणिज्य और गणित के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है, उनके लिए समय अच्छा है। संतान प्राप्ति का सुख इस गोचर में मिल सकता है। सामाजिक स्तर की बात की जाए तो अपने करीबी मित्रों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। इस गोचर में आपके द्वारा यात्राएं भी होंगी। इस गोचर में धन की कमी का अनुभव होगा, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखे। इस कालावधी में आपका नए लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। नवीन मित्रता भी हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

अभी नर्मदेश्‍वर शिवलिंग आर्डर करें

कर्क राशि पर प्रभाव

आपकी राशि से बुध चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर में धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी तथा समय का साथ कम मिलेगा परन्तु कामयाबी आखिर में मिलेगी। बुध के चतुर्थ भाव में होने के कारण आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।  अगर धन संचय करने की सोच रहे है तो यह इच्छा इस गोचर में पूर्ण होगी। अगर आप नौकरी करते है तो वेतन में वृद्धि होगी। मानसिक और पारिवारिक शांति मिलेगी परन्तु क्रोध को त्यागना आपके लिए बेहतर साबित होगा। किसी पर भी आँखे बंद करके विश्वास न करे अन्यथा धोखा मिल सकता है। कभी कभी बुद्धि भ्रमित भी हो सकती है, सतर्क रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए यह बुध का गोचर उत्तम है। व्यापारियों के लिए भी अच्छा समय है। काम का विस्तार करने के लिए अच्छा गोचर है।

सिंह राशि पर प्रभाव

बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि से तृतीय भाव में हो रहा है, यह पराक्रम भाव होता है। इस गोचर में आपके साहस में कमी देखने को मिलेगी। आसान काम भी आपको कठिन लगने लगेंगे। भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद होंगे तथा परिवार में अशांति तथा तनाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि के जातक इस दौरान अनजाने भय से ग्रसित हो सकते हैं, जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, आपके द्वारा मित्रों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। आपके द्वारा कामकाज से सम्बंधित छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती है। पैसों से सम्बंधित लेन-देन करते समय सतर्क रहे अन्यथा कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। दोस्तों पर जरुरत से ज्यादा भरोसा न करे, उनके द्वारा आप ठगे जा सकते है।

अभी एक मुखी रुद्राक्ष आर्डर करें  

कन्या राशि पर प्रभाव

बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। यह गोचर आपके लिए सकारात्मक रहनेवाला है। छात्र भी इस समय अपना बेस्ट देंगे। कठिन से कठिन विषयों को समझने में भी इस गोचर के दौरान आप समर्थ होंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस समय जरुरत से ज्यादा धन का अपव्यय न करें। इस गोचर में वाणी में मिठास बनी रहेगी।इस राशि परिवर्तन से आपके घर-परिवार में आनंदित वातावरण बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा, धन को लेकर थोडा सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी वाणी की वजह से आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। यह गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है।

तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि के जातकों के लग्न भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। इस गोचर में  कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना प़ड़ सकता है, संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य तथा कोई दुर्घटना न हो इसका ध्यान रखे, लापरवाही से कोई भी काम न करें। इस गोचर में लम्बी दूरी की यात्राएं होंगी। सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी, फालतू खर्च करने से बचे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना छात्र अगर मेहनत करते है तो, उनको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे अन्यथा उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा। शत्रु आपको बदनाम करने का प्रयास करेंगे। अपनी संगति का ध्यान रखे अन्यथा आपको कोई बुरी आदत भी पड़ सकती है। यह गोचर आपकी वाणी में कड़वाहट ला सकता है इसलिए अपनी जबान पर लगाम लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा।  नौकरी पेशा लोगों को इस गोचर के दौरान किस्मत का साथ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा।  इस गोचर में शत्रुओं से सावधान रहे अन्यथा नुकसान हो सकता है। धन के मामले मे सतर्क होकर काम करे अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती है। परिवार के साथ मिलजुल कर रहे अन्यथा परस्पर रिश्तों में दरार पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढाई से बार बार भटक सकता है इसलिए ध्यानपूर्वक पढाई करें। अगर किसी से प्रेम करते है तो उसके साथ सम्बन्ध मधुर रखे अन्यथा इस गोचर में आपके द्वारा किया गया गलत व्यवहार रिश्तों में दूरियाँ ला सकता है। किसी को धन उधार देने से पहले सोच-विचार अवश्य करें तथा अपने काम से काम रखे, अन्यथा कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है जीवनसाथी से लम्बे अरसे से दूर रहते है, तो इस गोचर में मिलने का अवसर मिलेगा।  इस गोचर में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। इस गोचर में रोजाना व्यायाम करना आपके हित में रहेगा।

धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि के जातकों के एकादश भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। पारिवारिक जीवन में भी मिठास बनी रहेगी।  किसी शुभ कार्य होने के संकेत मिल रहे है। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। अपनों के साथ कही घूमने-फिरने के प्लान बन सकते है। यह गोचर आपके लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। भगवान में आस्था बढ़ेगी, आप किसी धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करने के लिए सही समय है। बड़ों की सेवा करे फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए भी यह गोचर अच्छा रहने वाला है। यह बुध का गोचर आपके लिए शुभ है। किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे उन्हें बुध के इस गोचर के दौरान आराम मिल सकता है।

अभी महालिंगम लॉकेट आर्डर करें 

मकर राशि पर प्रभाव

बुध आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे है। अपने गुस्से पर काबू रखने की आपको जरुरत है। कामकाज में अच्छी सफलता के साथ साथ शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। इस दौरान आपके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यवसायी अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते है। स्वास्थ्य के लिए यह गोचर अच्छा है, कोई शारीरिक कष्ट परेशान नहीं करेगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखे और किसी से भी न उलझे। इस समय सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर धनु राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर अच्छा साबित होने वाला है।

कुंभ राशि पर प्रभाव

नवम भाव को धर्म भाव भी कहा जाता है। शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के जातकों के नवम भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। धन का संचय धीमी गति से होगा। बड़ों का आदर करें तथा अपनी वाणी में मिठास रखें सब कार्य अपने आप संपन्न होंगे। इस गोचर में मन में नकारात्मकता बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध खराब न होने दे अन्यथा आपकी दिक्कते बढ़ सकती है। अपने गुरुओं का आदर करें। आध्यात्म से जुड़ी पुस्तकों का पाठन आप करेंगे। आपकी तार्किक क्षमता बढ़ेगी, गणित, विज्ञान जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस गोचर के दौरान कोई यात्रा करते है तो अपने सामान का ध्यान अवश्य रखे अन्यथा चोरी होने की सम्भावना है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, अपनों से बड़ों की राय लेना आपके हित में रहेगा।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के जातकों के अष्टम भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है। यह बुध का गोचर छात्रों के लिए सफलता के द्वार खोल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि के संकेत मिल रहे है। संतान सुख अच्छा मिल सकता है।आपकी सामाजिक कार्यों में सराहना की जायेगी। परिवार का सुख अच्छा मिलेगा कुल मिला कर यह बुध का गोचर आपके लिए अच्छा है। पेट से सम्बंधित दिक्कते आपको परेशान करेंगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी इस दौरान विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here