17 जनवरी को मंगल करेगा वृश्चिक राशि में गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

17 जनवरी, 2018 को मंगल स्‍वराशि वृश्चिक में गोचर करेगा। इस साल मंगल वक्री रहेगा और लंबे समय तक एक ही राशि में रहने वाला है लेकिन 7 मार्च को मंगल वृ‍श्चिक ये लंबे समय तक के लिए धनु में गोचर करेगा।

मंगल कई चीज़ों का कारक है और इसे मुख्‍य रूप से साहस का कारक माना जाता है। मंगल, गुरु, शनि और बुध के नक्षत्र में रहेगा। इसका आपकी राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

क्‍या होगा इसका असर :

मेष राशि

वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। किसी नुकीली धातु से चोट लग सकती है। निजी जीवन में ज्‍यादा समय लगेगा। कार्यक्षेत्र भी प्रभावित होगा और किसी लंबी यात्रा के योग हैं। कानूनी मसले में हार मिल सकती है।

वृषभ राशि

निजी जीवन में समस्‍याएं रहेंगीं। नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। वित्तीय नुकसान की संभावना है। करियर भी असंतुलित रहेगा। व्‍यापारियों को नुकसान के योग हैं। इस समय सावधान रहें।

मिथुन राशि

आपको बहुत जल्‍दी गुस्‍सा आएगा। अधिकतर समय तक प्रेम संबंधों में उलझे रहेंगें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करेंगें। जीवन के प्रति आपका नज़रिया काफी आक्रामक रहेगा।

Janam Kundli online

कर्क राशि

कोई गंभीर रोग परेशान कर सकता है। घर से दूर जाना पड़ सकता है। किराए पर रह रहे हैं तो घर बदलना पड़ सकता है। घर में कोई मरम्‍मत का काम करवा सकते हैं। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र सामान्‍य रहेगा। सट्टे में नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

कार्य में प्रगति होगी। छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हाई बीवी की परेशानी रहेगी। प्रेम संबंध अच्‍छे रहेंगें। कुछ वित्तीय लाभ की संभावना है। पिता या परिवार में किसी बड़े सदस्‍य के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कन्‍या राशि

मीडिया से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। प्रकाशक, लेखक, एससईओ और टाइपिस्‍ट आदि को बेहतर अवसर मिलेंगें। व्‍यापारियों को लाभ होगा। कहीं दूर यात्रा के योग हैं। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्तरी होगी।

तुला राशि

लाभ के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्‍ते मधुर रहेंगें। साहित्‍यिक क्रियाएं बढ़ेंगी जिससे आपको वित्तीय लाभ भी होगा। प्रयास करने से सफलता प्राप्‍त होगी।

Horoscope 2025 free

वृश्चिक राशि

इस राशि में ही मंगल का गोचर हो रहा है। आपके आात्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। भाई की सहायता से कोई समस्‍या सुलझ सकती हैं। पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं।

धनु राशि

इस समय आप अपने बारे में सोचेंगें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक लाभ होगा और धन खर्च की भी संभावना है। प्‍यार में हार का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

करियर के लिए अच्‍छा समय है। दोस्‍तों का सहयोग प्राप्‍त होगा और उनके साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें।

कुंभ राशि

इस गोचर से सबसे ज्‍यादा लाभ कुंभ राशि के लोगों को होगा। इस दौरान सब कुछ आपके पक्ष में रहेगा। कई लोगों को इस गोचर के दौरान अच्‍छे परिणाम मिलेंगें। प्रेम संबंधों, करियर और दोस्‍ती के लिए अच्‍छा समय है।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी आ सकती है लेकिन जल्‍द ही वो भी सुलझ जाएगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस गोचर के दौरान आपको अपना सारा ध्‍यान काम पर रखना है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

4.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here