साल की 12 संक्रांतियों में से मकर संक्रांति ही क्‍यों है सबसे खास, साथ ही जानें अपनी राशि पर संक्रांति का प्रभाव

सालभर में 12 संक्रांतियां आती हैं लेकिन इनमें से मकर संक्रां‍ति के दिन को ही सबसे ज्‍यादा खास माना जाता है। इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होंगें। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि साल में आने वाली 12 संक्रांतियों में से मकर संक्रांति ही सबसे ज्‍यादा महत्‍व क्‍यों रखती है।

मकर संक्रांति क्‍यों है सबसे खास

12 संक्रांतों में से मकर संक्रांति को सबसे ज्‍यादा अहमियत इसलिए दी जाती है क्‍योंकि इसे खेत-खलियानों, फसलों से जुड़े हुए त्‍योहार के रूप में भी मनाया जाता है। असल में मकर संक्रांति के दौरान खेतों में फसलें तैयार हो चुकी होती हैं और इसी खुशी में सब मकर संक्रांति पर फसलों के तैयार होने की खुशियां मनाते हैं। संक्रांति के दिन ही हम हर उन चीज़ों का आभार प्रकट करते हैं जिसने खेती और फसल उगाने का काम किया हो।

Horoscope 2019

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

14 जनवरी को रात को 8 बजे के आसपास सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करेंगें जिससे इस बार दो दिन तक संक्रांति का योग बन रहा है। 15 जनवरी को स्‍नान व दान का विशेष महत्‍व बताया जा रहा है।

पशुओं का भी है योगदान

खेती में कृषि से जुड़े पशुओं का बहुत महत्‍व और योगदान हो होता है। इनके बिना खेती करना और फसलें उगाना किसानों के लिए असंभव सा है इसलिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

Janam Kundali Software

मकर संक्रांति का दिन

मकर संक्रांति का पहला दिन धरती का, दूसरा दिन मनुष्‍य का और तीसरा दिन मवेशियों का होता है। इस सूची में धरती को सबसे पहला स्‍थान दिया गया है क्‍योंकि धरती से ही हमारा अस्तित्‍व होता है। इस वजह से मकर संक्रांति को फसलों का त्‍योहार भी कहते हैं।

जानिए मकर संक्रांति का किस राशि पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि – भूमि या वाहन खरीदने का आपका सपना साकार हो सकता है। व्‍यापार में लाभ के योग हैं।

वृषभ राशि – नौकरी में तरक्‍की मिल सकती है। विवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि – अपनी सेहत का ख्‍याल रखें। रोज़गार प्राप्‍त हो सकता है। तीर्थ यात्रा का विचार कर सकते हैं।

कर्क राशि – विरोधी पक्ष से सावधान रहें। रूके हुए कार्य पूरे होंगें। व्‍यवसाय सामान्‍य रहेगा।

राशि रुद्राक्ष प्राप्त करें 

सिंह राशि – किसी विवाद में समझौता हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्‍या राशि – आपकी इच्‍छा की पूर्ति होगी। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। व्‍यवसाय में भी लाभ होगा।

तुला राशि – मान-सम्‍मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऋण कम होगा। मेहनत से सफलता मिलेगी।

वृश्‍चिक राशि – कार्यक्षेत्र में मतभेद बढ़ेंगें। शिक्षा में आपकी रुचि आ सकती है। व्‍यवसाय में लाभ की संभावना है।

धनु राशि – नौकरी में अपने सीनियर्स से सचेत रहें। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्‍यवसाय में भी लाभ हो सकता है।

मकर राशि – नौकरी में मेहनत ज्‍यादा करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। सूर्य को जल अर्पित करें।

अभिमंत्रित राशि रत्न अंगूठी अभी प्राप्त करें

कुंभ राशि – अपने आलस पर काबू रखें। नौकरी में सम्‍मान मिलेगा। व्‍यापार में भी लाभ के संकेत हैं।

मीन राशि – आरोग्‍य सुख की प्राप्‍ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में विस्‍तार होगा। विरोधी पक्ष पर दबाव बना रहेगा।

मकर संक्रांति का दिन बेहद शुभ होता है इसलिए इस दिन सूर्य देव से अपनी और अपने परिवार की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here