वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
कर्क राशि की लव लाइफ
इस साल कर्क राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ में मुश्किल से ही खुशियां मिल पाएंगीं। इनके खुले विचारों के बावजूद परिस्थिति इनके विपरीत नज़र आएगी।
पंचमेश दसवें भाव का स्वामी है और छठे और पांचवे घर में बैठा है। आमतौर पर मंगल का स्वभाव है कि वो किसी एक रिश्ते में बंधने को प्रेरित नहीं करता है। इसके प्रभाव के कारण जातक के एक से ज्यादा संबंध होते हैं इसलिए इस साल आपके ब्रेकअप की भी संभावना है।
प्रेम संबंधों के मामले में ये साल काफी अच्छा नहीं रहने वाला है। इस साल आपका ब्रेकअप हो सकता है। निजी मामलों को लेकर गंभरी बहस हो सकती है।

गुरु, शनि, मंगल, राहू और केतु, ये सभी ग्रह अशुभ प्रभाव डालने की स्थिति में हैं। इस साल प्रेम संबंधों से ज्यादा अपने काम, बिजनेस और पढ़ाई पर ध्यान देंगें तो बेहतर होगा।
मंगल की दशा, पंचमेश के कारण आपकी लव लाइफ में भूचाल आ सकता है। गलतफहमियां बढ़ेंगी और दोनों के बीच मारपीट भी हो सकती है।
शनि और गुरु दोनों ही आपको प्यार से दूर रखने वाले हैं। आप उदास और अकेलापन महसूस करेंगें। इस साल प्यार के बारे में ना ही सोचें तो बेहतर होगा। अकेले ही रहें।
इस मामले में भी इस साल आपको निराशा ही हाथ लगेगी। धोखे की वजह से आपके प्रेम संबंध का अंत हो सकता है। अपने धर्म से बाहर किसी व्यक्ति के साथ रिश्ता बना सकते हैं।
कर्क राशि लव लाइफ 2018
– इस साल प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय नहीं है।
– शनि और गुरु की दशा के कारण आपको ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
– बेहतर होगा कि आप बाकी चीज़ों पर ध्यान दें।
– अच्छा समय आने का इंतज़ार करें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










