कन्या राशि के लोग अत्यंत आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। ये जब किसी से प्यार करते हैं तो उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। रत्नशास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए भी कुछ विशेष रत्नों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि कन्या राशि के लोगों को कब कौन-सा रत्न पहनना चाहिए और किससे दूर रहना चाहिए।
लग्न में सूर्य
कन्या लग्न में सूर्य 12वें भाव का स्वामी होता है इसलिए इस लग्न के व्यक्ति को कभी भी माणिक्य धारण नहीं करना चाहिए।
11वें भाव का स्वामी
कन्या लग्न में चंद्रमा 11वें भाव का स्वामी है। एकादश भाव लाभ का स्थान है। अत: चंद्रमा की महादशा में मोती धारण करने से आर्थिक लाभ, यश कीर्ति व संतान प्राप्ति होती है।
लग्न में मंगल
कन्या लग्न में मंगल तीसरे और आठवें भाव का स्वामी है। ये दानों भाव अशुभ हैं अत: इस लग्न वाले व्यक्तियों को मूंगा नहीं पहनना चाहिए।
दशवें भाव का स्वामी
कन्या लग्न में बुध लग्न और दशवें भाव का स्वामी होता है। अत: इस लग्न के व्यक्तियों को पन्ना पहनने से हमेशा लाभ होता है। यह जातक की हर तरह से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक तौर पर रक्षा करता है। इससे आयु में वृद्धि, व्यवसाय में उन्नति, राजकृपा एवं मान-सम्मान बढ़ता है।
लग्न में गुरू
कन्या लग्न में गुरू चौथे ओर सातवें भाव का स्वामी होता है। इसलिए यह केंद्राधिपति दोष से दूषित होकर प्रबल मारकेश बन जाता है। इसके बावजूद यदि गुरू लग्न, दूसरे, पांचवें, सातवें, नौवें, दसवें या ग्यारवें भाव में स्थित हो तो पुखराज धारण करने से धन, मान-सम्मान, विद्या और संतान सुख मिलता है। सुख सुविधाएं देने के बाद भी यह प्रबल मार्केश है इसलिए इसे सोच-समझ कर ही धारण करें।
कुंडली में शुक्र
कन्या लग्न की कुंडली में शुक्र दूसरे और नौवे भाव का स्वामी होता है। अत: इस लग्न के लिए शुक्र अत्यंत शुभ होता है। यदि ऐसे में जातक हीरा धारण करें तो उन्हें चौतरफा लाभ मिलता है। शुक्र की महादशा में भी हीरा पहनना लाभकारी होता है।
पांचवें और छठें भाव का स्वामी
कन्या लग्न में शनि पांचवें और छठें भाव का स्वामी है। पांचवें भाव का स्वामी होने के कारण शनि को इस लग्न के लिए शुभ ग्रह माना गया है। इसलिए शनि की महादशा में कन्या लग्न के जातक नीलम पहनें। लाभ प्राप्त होगा।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








