राशि अनुसार इस उम्र में शादी करने से मिलेगा किस्‍मत का साथ

जीवन में जिस तरह जीवन और मृत्‍यु का महत्‍व है उसी तरह विवाह का भी महत्‍व है। किसी का भी जीवन विवाह के बिना अधूरा माना जाता है। कुछ लोगों की शादी जल्‍दी हो जाती है और इस वजह से उन्‍हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्‍योतिष के अनुसार अगर अपनी राशि के हिसाब से सही उम्र में शादी की जाए तो उनके वैवाहिक जीवन के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

राशि अनुसार शादी की उम्र

तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार शादी की सही उम्र क्‍या होनी चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के लोग धैर्य नहीं रखते हैं और ये हर काम को जल्‍दबाज़ी में करते हैं। इनकी शादी भी जल्‍दबाज़ी में होती है लेकिन इनकी विवाह की सही उम्र 27 साल की उम्र के बाद ज्‍यादा सही रहती है।

वृषभ राशि

सही जीवनसाथी के लिए वृषभ राशि के लोग इंतज़ार करते हैं। विवाह के लिए इनकी सही उम्र 30 साल रहती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए विवाह की सबसे सही उम्र 30 साल होती है। 30 की उम्र के बाद ये लोग शादी करते हैं तो इनका भाग्‍योदय होने की संभावना बढ़ जाती है।

Janm Kundali

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को कम उम्र में ही विवाह करने की ललक रहती है। इस वजह से ये जल्‍दबाज़ी में कोई निर्णय ले लेते हैं। इन्‍हें 30 की उम्र तक शादी करनी चाहिए। इस उम्र के बाद शादी करना आपके लिए ज्‍यादा शुभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक बने रहते हैं। देर से शादी होने पर भी इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। इनकी विवाह की सही उम्र 35 साल होती है।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोग छोटी उम्र में ही प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं। ये हमेशा अपने साथी के प्रति ईमानदार रहते हैं। शादी की सही उम्र इनके लिए 25 से 26 साल रहती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक धैर्यवान होते हैं लेकिन कभी-कभी ये मानसिक रूप से अशांत भी हो जाते हैं। तुला राशि के लोगों की शादी की सही उम्र 20 से 30 साल के बीच होती है।

Horoscope 2025

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अपने जीवनसाथी पर अधिकार जमाने की कोशिश करते हैं। जल्‍दी शादी करने पर इन्‍हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 साल के बाद होती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को दूसरों की बात आसानी से समझ नहीं आती है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 34 साल के बाद रहती है। इस उम्र के बाद शादी करने पर इनका भाग्‍योदय हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग किसी भी उम्र में शादी करें तो उनका भाग्‍योदय हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपने जीवन के प्रति सकरात्‍मक रवैया रखते हैं। ये हालात के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 32 साल के बाद रहती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोग बहुत योजनाएं बनाते हैं और उन्‍हें आसानी से साकार भी कर लेते हैं। इन लोगों को 26 साल की उम्र के बाद विवाह करना चाहिए, तब इनका भाग्‍योदय हो सकता है।

अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई भी समस्‍या चल रही है या आपकी अपने पति/पत्‍नी से अनबन रहती है तो आप हमारे ज्‍योतिषाचार्य से सलाह एवं मार्गदर्शन ले सकते हैं। हमारे ज्‍योतिषाचार्य से बात करने के लिए इस नंबर पर कॉल करें –  8448891194

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.4/5 - (5 votes)

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here