ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस के लिए भी ये सप्ताह बहुत खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कि ये सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में मेष राशि के लोगों की आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग अपने मन से डर, शंका और लालच जैसी भावनाओं को निकाल फेंकें। वृषभ राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की पूरी संभावना है। व्यापार में घाटा हो सकता है। प्रेम संबंधों में परेशानियां आएंगीं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को उनके प्यार से दूर लेकर जा सकता है। ऑफिस में किसी काम से आपको बोरियत हो सकती है। मिथुन राशि के लोग अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक अपनी बुद्धि और विवेक से हर कार्य को सही दिशा में ले जा पाएंगें। ससुराल में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वैवहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक बेवजह किसी से न उलझें वरना परिणाम आपके लिए घातक हो सकता है। सिंह राशि के जातक परिवार में किसी सदस्य की बात से आहत हो सकते हैं। कान में कोई परेशानी हो सकती है। नौकरी के लिए भी समय बिल्कुल ठीक नहीं है।
कन्या राशि
कन्या राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोग ज्यादा सचेत रहें। बिजनेस में घाटा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहेगी। बिजनेस में धीरे-धीरे ही फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की रुचि धार्मिक कार्यों की ओर ज्यादा रहेगी। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ हो सकता है। वकालत से जुड़े लोगों को कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते है। लव लाइफ भी खुशनुमा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। अपनी बोली पर थोड़ा नियंत्रण रखें वरना किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक रोज़मर्रा के कामों में भी आलस करेंगें। किसी से कर्ज लेने की नौबत तक आ सकती है। सेहत को लकर लापरवाही न बरतें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों की अचानक आय के साधन बढ़ सकते हैं। सेहत को धनु राशि के जातकों को चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। बिजनेस करने वाले सावधान रहें। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को अचानक कोई फायदा हो सकता है। सेहत में गिरावट आएगी इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। मकर राशि के लोगों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। इस समय आप अपने वैवाहिक संबंध को लेकर थोड़ा असमंजस यानि कंफ्यूज़ रह सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगें। आय के साधन बढ़ने के योग हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। कुंभ राशि के जो जातक सर्जन या डॉक्टर हैं उनके लिए ये समय बेहद अनुकूल है। आपका वैवाहिक रिश्ता थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातक इस समय अपनी आर्थिक रूप से मजूबत करने के लिए प्रयास करेंगें जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। फिजूलखर्ची से बचें। जीवनसाथी से तालमेल बैठाकर चलें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










