साप्‍ताहिक राशिफल : इन राशि वालों को दफ्तर में मिलेगा प्रमोशन

फरवरी का दूसरा सप्‍ताह दिनांक 04 फरवरी, 2018 से शुरु हो रहा है। फरवरी के महीने में जन्‍मे लोग बेहद आत्‍मनिर्भर और महत्‍वाकांक्षी होते हैं। ये अपने सपनों को पूरा करने में लगे रहते हैं।

आइए जानते हैं फरवरी के दूसरे सप्‍ताह का राशिफल।

मेष : भाग्‍य का साथ मिलेगा

इस समय आपका भाग्‍य आपका साथ देगा। रूके हुए कार्य बनते नजर आएंगें। सट्टेबाजी में थोड़ा बहुत फायदा मिल सकता है। पिता के साथ संबंध अच्‍छे रहेंगें। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। कोई भी गलत कार्य न करें अन्‍यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं।

वृषभ : बदलाव के लिए रहें तैयार

समय के साथ अच्‍छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी माता की सेहत बिगड़ने की संभावना है। वाहन एवं घर में किसी प्रकार का बदलाव आ सकता है। आपका धन किसी बीमारी के इलाज पर खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्‍यान रखें।

Horoscope 2019

मिथुन : धार्मिक यात्रा के योग

हो सकता है इस समय आपका पार्टनर आपके लिए पूरी तरह से वफादार न हो। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्‍य फल सामान्‍य रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्‍य रहेगा और आपके करियर में भी सफलता मिलेगी।

कर्क : नौकरी में मिलेगी तरक्‍की

धन का लाभ होगा। आप अपने शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगें। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्‍छा समय है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्‍मान बढ़ेगा। पदोन्‍नति की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी जाती है।

राशि रुद्राक्ष प्राप्त करें

सिंह : सावधान रहें

पारिवारिक जीवन सामान्‍य रहेगा। जनांगों से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। यात्रा एवं भ्रमण की ओर मन आ‍कर्षित रहेगा। सतर्क रहें। मन को शांत रखें। नौकरी में अधिक प्रयास से फायदा मिल सकता है।

कन्‍या : जीवनसाथी से मिल सकता है धोखा

वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से धोखा मिलने की प्रबल संभावना है। किसी गलत निर्णय के कारण धन की हानि के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्‍य के साथ अनबन हो सकती है।

तुला : क्रोध पर नियंत्रण रखें

अपने आसपास के लोगों के साथ अच्‍छे संबंध बनाकर रखें। लव पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सामान्‍य रहेगा। गैरकानूनी कामों से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : धन लाभ होगा

अत्‍यधिक धन लाभ के संकेत हैं। समझदारी से काम लें। शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगें। नकारात्‍मक विचारों के लोगों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Janm Kundali

धनु : सोचकर बोलें

आपके व्‍यवहार में नकारात्‍मकता आ सकती है। थोड़े दिनों के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संचार के क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन कर पाएंगें। किसी के साथ आपका लगाव बढ़ सकता है। रूके हुए कार्य पूर्ण होते नजर आएंगें। कुछ भी बोलने से पहले अच्‍छी तरह से सोच-विचार कर लें।

मकर : अचानक होगी धन प्राप्‍ति

अचानक धन प्राप्‍ति के योग बने हुए हैं। रिश्‍तों को समझदारी और शालीनता से संभालने की सलाह दी जाती है। अस्‍पताल के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक रिश्‍ते से बाहर किसी के साथ शारीरिक संबंध बना सकते हैं। भाग्‍य का साथ मिलेगा।

कुंभ : वैवाहिक जीवन में मनमुटाव

वैवाहिक जीवन में मनमुटाव रहेगा। किसी पुरानी दुश्‍मनी को खत्‍म करने के लिए यह अच्‍छा समय है। आपके घर में बदलाव आ सकता है। नया घर खरीदने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी से अलगाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है।

मीन : धन हानि से बचें

आपके दुश्‍मन आप पर हावी हो सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्‍वयं पर नियंत्रण रखें। धन हानि के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर ध्‍यान केंद्रित रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here