जानकी जयंती पर करें ये काम, पूरी होगी हर कामना और मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

हिंदू धर्म में अनेक व्रत और त्‍योहार मनाए जाते हैं जो विशेष महत्‍व रखते हैं। हर साल फाल्‍गुन मास की कृष्‍ण पक्ष की नवमी को जानकी जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन माता सीता प्रकट हुई थीं।

किवंदती है कि फाल्‍गुन मास को पुष्‍य नक्षत्र की दोपहर को महराजा जनक ने संतान की प्राप्‍ति के लिए यज्ञ के लिए तैयार भूमि को हल से जोता था और उसी दौरान उन्‍हें एक बालिका मिली थी। जोती हुई भूमि और हल की नोक को सीता कहा जाता है और इसी वजह से उस बालिका का नाम सीता रखा गया। इस तिथि को जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है।

कब है जानकी जयंती

इस बार जानकी जयंती का पर्व 8 फरवरी को मनाया जा रहा है। मां जानकी यानि माता सीता को देवी लक्ष्‍मी का अवतार माना जाता है और देवी सीता के जन्‍म के बाद ही राजा जनक और उनके राज्‍य में लक्ष्‍मी का वास होना शुरु हो गया था।

Janam Kundali Software

जानकी जयंती का महत्‍व

इस दिन देवी लक्ष्‍मी माता सीता के रूप में धरती पर प्रकट हुई थीं और इसी कारण इस दिन का शास्‍त्रों में विशेष महत्‍व है। जानकी जयंती पर विधिवत पूजा करने से 16 महान दानों जितना फल, पृथ्‍वी दान का फल और समस्‍त तीर्थों के दर्शन का फल मिल जाता है साथ ही जीवनसाथी की आयु भी लंबी होती है।

जानकी जयंती की पूजन विधि

अपने घर के ईशान कोण में पीले रंग के वस्‍त्र पर भगवान गणेश, मां लक्ष्‍मी, देवी पार्वती और भगवान विष्‍णु के साथ भगवान शिव की तस्‍वीर स्‍थापित कर विधिवत पंचोपचार कर पूजन करें। घी में हल्‍दी मिलाकर उसका दीपक जलाएं और सुगंधित धूप दें। केसर से तिलक लगाएं। पूजन में गेंदे के पुष्‍प अर्पित करें और हल्‍वे का भोग लगाएं। माला से इस मंत्र का 108 बार जाप करें – श्रीं सीता रामाय नम:।।

पूजन के बाद प्रसाद पीली आभा लिए गाय को खिला दें।

Horoscope 2019

जानकी जयंती पर पूजन का शुभ मुहूर्त

शाम को 15.30 से शाम 16.30 तक

जानकी जयंती पर करें ये उपाय

किसी भी तरह की मनोकामना की पूर्ति के लिए सीता राम को 12 फल अर्पित करें और फिर इन फलों को बच्‍चों में बांट दें।

अपने पति या जीवनसाथी की लंबी आयु के लिए माता सीता के निमित्त 7 केले गाय को खिलाएं।

अगर किसी के विवाह में विलंब या किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो वह जानकी जयंती के दिन राम सीता मंदिर में सुगंधित 7 दीपक जलाएं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here