दुनिया में परिवार सुख से बढकर कोई सुख नहीं है। परिवार एक गुलदस्ते की तरह होता है, जिस तरह से एक गुलदस्ते में अलग अलग रंगों के फूल होते है, उसी प्रकार परिवार में भी अलग अलग लोग होते है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका सुखी संसार हो, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, आदर और सहयोग की भावना हो, परिवार एक दूसरे का ख्याल रखे तथा अपना घर किसी स्वर्ग से कम न हो परन्तु इन रिश्तों में गलतफहमी तथा मनमुटाव होने से पूरे परिवार की शांति भंग हो जाती है और इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

क्यों करें गृह क्लेश शांति पूजा
किसी भी जातक की कुंडली में स्थित अशुभ ग्रहों की चाल इंसान के जीवन में तथा घर में इस कदर हावी हो जाती है की इंसान घर से दूर भागने की सोचता है, राक्षसी प्रवृत्ती का हो जाता है, रोजमर्रा के हिंसात्मक लड़ाई-झगडे, घर में कलह, धन की कमी और बेवजह उत्पन्न होने वाले कलह से छुटकारा पाने के लिए ही ग्रह शांति पूजा की जाती है। अगर आप भी घर-परिवार में ऐसी स्थिति का सामना कर रहे है, तो आप जल्दी ही गृह-क्लेश शांति पूजा करवाए और रोज रोज के कलह से मुक्ति पाएं।
पूजन का महत्व
गृह क्लेश शांति पूजा कराने से आपके घर के कलह दूर हो जाते है, सभी महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होते हैं। इस पूजा के प्रभाव से आपके जितने भी रुके हुए काम हैं वो पूरे हो जाते हैं। शारीरिक और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं। कुंडली में जो ग्रह घर की अशांति के लिए जिम्मेदार है, उनके अशुभ प्रभाव को पूजा द्वारा कम किया जाता है। हिंसात्मक प्रवृत्ति का खात्मा हो जाता है।
अभी ग्रह क्लेश शांति पूजा करवाएं
गृह क्लेश शांति पूजा के लाभ
गृह क्लेश से वाले छुटकारा
किसी योग्य पंडित द्वारा यह पूजा करवाने से घर-परिवार में उत्पन्न होने वाले कलह से मुक्ति मिलती है। कई बार परिवार में आपस में मतभेद या एक- दूसरे के विचारों से सहमत न हो पाने के कारण परिवार के सदस्यों में बहस छिड जाती है, चाहे वो फिर पति-पत्नी के बीच हो, सास- बहू के बीच हो, भाई-भाई के बीच हो, ननद-भाभी हो या जेठानी-देवरानी के बीच में हो, जिसके कारण पारिवारिक अशांति का वातावरण देखने को मिलता है, यह लड़ाई-झगड़े विक्राल रूप ले सकते है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए ही गृह क्लेश शांति पूजा करवाई जाती है। इस पूजा के प्रभाव से घर में सुख-शांति देखने को मिलती है तथा परस्पर संबंधों में मधुरता आती है।
मानसिक शांति की प्राप्ति
घर में अगर आपस में ही रोज-रोज कलह, लड़ाई-झगड़े होते है, तो इसका बुरा असर मस्तिष्क पर पड़ता है, सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है तथा जातक मानसिक तनाव में आ जाता है जिसका असर उसके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है परन्तु इस पूजा के प्रभाव से मानसिक शांति मिलती है तथा बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलती है।
हिंसात्मक प्रवृत्ति का खात्मा
लड़ाई-झगड़ा करना, घर में आपस में ही कलह करना, मारपीट करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, ऐसे में जातक हिंसात्मक प्रवृत्ति का हो जाता है, गुस्से में आकर वो कोई दुर्घटना भी कर सकता है या किसी को मार भी सकता है, परन्तु गृह क्लेश शांति पूजा करवाने से आपस में प्रेम भावना विकसित होती है, क्रोध पर भी नियन्त्रण रखने में जातक कामयाब होता है तथा हिंसात्मक प्रवृत्ति का खात्मा हो जाता है।
धन-धान्य में बरकत
हम सभी जानते है की जिस घर में सुख-शांति होती है, वहां धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है और जिस घर में आयें दिन कलेश होते है उस घर में लक्ष्मी कभी नहीं आती। जीवन दरिद्रता में व्यतीत हो जाता है परन्तु गृह क्लेश शांति पूजा करवाने से घर में बरकत होती है, साथ साथ कामकाज में भी अच्छा लाभ देखने को मिलता है। धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके लिए धन आगमन के मार्ग प्रशस्त करवाती है।
अभी ग्रह क्लेश शांति पूजा करवाएं
संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 











घर में हर समय कोई न कोई बिमार रहता है। उसके लिए क्या उपाय करना चाहिए