शुक्रवार को जन्में जातक चुम्बकीय पर्सनलिटी के मालिक होते है। ये बडी जल्दी दूसरों को आकर्षित कर देते है। इनके अंदर व्यवाहारिक ज्ञान बहुत होता है। ये कभी अपने ज्ञान के कारण तो कभी अपनी सुंदरता के द्वारा दूसरो का ध्यान अपनी और आकर्षित करते रहते है। ये रंगमिजाजी व्यक्तित्व के धनी होते है। ये ऐश्वर्य युक्त वस्तुओं का संग्रह करने वाले होते है। इनके अंदर अनेक कलायें होती है। नाच गाना, सजना-संवरना, चित्र, पेंटिंग, लेखन आदि में इनकी अत्यधिक रूचि होती है। ये जातक दयालु होते है व बहुत जल्दी दूसरों पर विश्वास कर लेते है।
शुक्र जातक चतुर और बडी जल्दी सीखने वाले होते है। ये प्रतिभा के धनी होते है साथ ही ये भाग्यशाली भी होते है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस दिन जन्में जातक जीवन में अत्यधिक सफलता प्राप्त करते है। कई बार यह भी देखने में आता है की गलत मार्गो पर चलकर या गलत संगती के कारण ऐसे जातक अपने जीवन को बर्बाद कर देते है।
शंख का प्रयोग, मिटाये अनेक रोग…
रोग और व्याधि- ऐसे जातको को शुगर, दृष्टी से सम्बंधित, पीलिया, सफेद कुष्ट, मूत्र सम्बन्धित रोग, गले के रोग, वीर्य सम्बन्धी रोग, तपेदिक बुखार आदि रोगो के कारण परेशानी होती है।
कार्य क्षेत्र- शुक्र वार के दिन जन्मे जातक अनेक प्रतिभा के मालिक होते है। ऐसे जातक जो भी कार्य करते है उसमे सफाई व सुंदरता की झलक होती है। ऐसे व्यक्ति कागज, कपडे, रंग सम्बंधी काम, सॉफ्टवेयर से जुडे हुये काम, डिजाइन, फैसन, कला, साहित्य, फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करते है।
प्रेम प्रसंग और दाम्पत्य जीवन- इस दिन पैदा हुये जातक के प्रेम सम्बंध अधिकतर बनते है। इनकी चंचलता के कारण इनके प्रेम सम्बंध स्थिर नही रह पाते। इनका दाम्पत्य जीवन अच्छा होता है। इनके जीवन साथी इनको पाकर खुश रहते है।
उपाय एवम सलाह- ये जातक माता के भक्त होते है। इन्हे कन्याओं को मीठा भोजन निस्वार्थ भावना से करवाना चाहिये। ये किसी संस्था से जुडकर सेवा कर्म करें तो निश्चित पूर्वक अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते है। अत्यधिक कामुकता इनकी सबसे बडी कमी होती है।
कुछ ऐसे होते हैं जन्म कुंडली में विदेश यात्रा के संकेत
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










