केतु का कुंभ में गोचर २०१६

 

जिन जातकों की जन्‍मकुंडली में केतु का दशाभुक्ति या अंतर हो या केतु की महादशा चल रही हो उनके लिए यह गोचर अधिक प्रभावी होगा। प्रसिद्ध ग्रंथों में राहु के वर्णन में काफी कुछ लिखा गया है किंतु केतु के विषय में नहीं। केतु हमेशा नकारात्‍मक प्रभाव नहीं लाता, इसके कुछ सकारात्‍मक प्रभाव भी होते हैं। केतु जीवन में मोक्ष, अध्‍यात्‍म और धर्म का प्रमुख कारक है।

केतु के इस गोचर का विभिन्‍न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव इस प्रकार है-:

मेष-: अपने से बड़ों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। जरूरत के समय दोस्‍तों का साथ नहीं मिलेगा। यह गोचर जीवनसाथी से अलगाव ला सकता है। जातक के व्‍यापार में भी इस गोचर का नकारात्‍मक असर दिखाई देगा। किसी धार्मिक स्‍थल की तीर्थयात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय प्रतिकूल रहेगा।

Horoscope 2025

 

Read here Aries Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

वृषभ-: पिता या किसी अन्‍य व्‍यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरों से सतर्क रहें। दसवां घर कर्म का है और यहां केतु का गोचर नए दोस्‍त बनाता है। वैवाहिक महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

 Read here Taurus Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

मिथुन-: केतु इस राशि के नौंवें घर में गोचर कर रहा है। आपके रवैये के कारण शिक्षक या मार्गदर्शक से मतभेद उत्‍पन्‍न हो सकते हैं जिस कारण किसी अन्‍य गुरू का साथ भी मिल सकता है। परिवार से जुड़े किसी व्‍यक्‍ति के जीवन में मुश्किल समय आ सकता है एवं वह आपके जीवन में हस्‍तक्षेप कर सकते हैं।

Janam Kundali

 

Read here Gemini Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

कर्क-: केतु आपकी राशि के आठवें स्थान में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपको नकारात्‍मक भावों से भरेगा। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। परिवार का कोई सदस्‍य खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। जातकों को अजनबियों के साथ बात न करने और उनके साथ न खाने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के रूखे व्‍यवहार के कारण रिश्‍ते में मतभेद उत्‍पन्‍न हो सकते हैं।

Read here Cancer Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

सिंह-: सातवें घर में केतु का गोचर आपको शत्रुओं पर विजय दिलाने का योग बना रहा है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी समस्‍याएं घेर सकती हैं। लघु व्‍यवसाय की शुरूआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार में किसी अपने के स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या के कारण परेशान हो सकते हैं।

Read here Leo Daily Horoscope . Find meaning and guidance for today and every day.

Buy Gemstones

 

 कन्‍या-: इस समय आप समाज के बनाए गए नियमों के प्रति आपका मन उदासीन रहेगा। परिवार के किसी सदस्‍य के वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्‍कते आ सकती हैं। आपके प्रति बच्‍चों के अलगाव का नौकर फायदा उठा सकते हैं, सचेत रहें।

Read here Virgo Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

तुला-: पांचवे घर में केतु का गोचर संतान से जुड़ी समस्‍या का कारण बनेगा। विदेश में बसने पर विचार कर सकते हैं किंतु वहां भी नकारात्‍मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को किसी दोस्‍त से धोखा मिल सकता है। अगर आप ज्‍यातिषी हैं और यह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है तो इसके कारण आपके द्वारा की गई भविष्‍यवाणी गलत साबित हो सकती है। यह गोचर धार्मिक प्रगति में बाधा उत्‍पन्‍न कर सकता है।

Read here Libra Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

वृश्चिक-: केतु इस राशि के चौथे घर गोचर कर रहा है जिस कारण आपको अत्‍यधिक दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर बदलने की परिस्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है। प्रॉपर्टी और रियल एस्‍टेट से जुड़े मामलों में ठगी का शिकार हो सकते हैं। मां का खराब स्‍वास्‍थ्‍य आपको भावनात्‍मक रूप से कमजोर बना सकता है। इस समय आपका रूझान अध्‍यात्‍म, ज्‍योतिष और दर्शनशास्‍त्र की तरफ अधिक बढ़ेगा।

Read here Scorpio Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

Buy Rudraksha

 

धनु-: तीसरे घर में केतु का गोचर मोबाइल या अन्‍य कोई मशीन के चोरी होने का कारण बनेगा। अनियोजित यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहन के साथ कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। प्रॉपटी में हानि का भी संकेत है। कुल मिलाकर यह समय धनु राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल है। आंवारा कुत्‍तों और काला जादू करने वाले लोगों से सावधान रहें।

 Read here Sagittarius Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

मकर-: परिवार में अचानक आई किसी समस्‍या के कारण अधिक धन खर्च होगा व बचत की गई पूंजी का भी व्‍यय करना पड़ सकता है। इस समय आपकी रूचि आध्‍यात्मिक और प्रेरक वचनों के प्रति अधिक रहेगी। यह गोचर शिक्षा में देरी के साथ प्रतिद्वंदियों को मजबूत करेगा। विचार कर के ही बोलें।

Read here Capricorn Daily Horoscope. Find meaning and guidance for today and every day.

कुंभ-: इस समय आपका स्‍वभाव कुछ रहस्‍यात्‍मक बन सकता है जिसमें आप अपने प्रति लोगों द्वारा किए गए आचरण कों याद कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से बचने के लिए अच्‍छे लोगों के बीच रहें। इस समय किए गए सभी प्रयासों का कोई फायदा नहीं मिलेगा।

Read here Aquarius Daily Horoscope.  Find meaning and guidance for today and every day.

मीन-: दिनचर्या में बदलाव के कारण अनिद्रा की समस्‍या रहेगी। पैरों से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। भौतिक संसार के बजाय मोक्ष के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। उत्‍तर दिशा में व्‍यवसायिक लेन-देन से बचें। कानूनी मामले कुछ परेशान कर सकते हैं। नवजात शिशु और बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत रहेगी। इस समय आपका झुकाव धर्म के कामों पर रहेगा। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।

Book Puja Online

 

Read here Pisces Daily Horoscope.  Find meaning and guidance for today and every day.

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here