कौन लोग आपको धोखा दे सकते हैं, न करें विश्‍वास वरना हो सकता है नुकसान!!

मां दुर्गा पर आधारित देवी भागवत महापुराण में देवी भगवती के सभी अवतारों और चमत्‍कारों का वर्णन किया गया है। इस महापुराण में देवी भगवती ने ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनसे दूर रहने में ही आपकी भलाई है। ये लोग भरोसा करने के काबिल नहीं है। इस तरह के लोग आपके जीवन में परेशानी और दुखों का कारण बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में -:

धन प्राप्‍ति के लिए अपने पास रखें मूंगा गणेश

– जो लोग दूसरों का सुख देखकर दुखी होते हैं उन्‍हें महादुष्‍ट की संज्ञा दी गई है। ऐसे लोग हमेशा दूसरों का बुरा ही सोचते हैं। इस तरह के लोग अपने साथ-साथ आपके लिए भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

– पराई स्‍त्री पर नज़र रखने वाले व्‍यक्‍ति के मन में बुरे विचार आते रहते हैं। ऐसा व्‍यक्‍ति अपनी इच्‍छाओं की पूर्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इनसे दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

खुद जानें कब लगेगी आपकी सरकारी नौकरी

– जो लोग अपने फायदे के लिए किसी के साथ धोखा करे वह कभी किसी का भला नहीं कर सकता। ऐसे लोगों से दूर रहने में ही आपका फायदा होगा।

– इसके अलावा कपटी, पापी और धोखेबाज़ व्‍यक्‍ति से दूर रहें। दूसरों के प्रति जलन और ईष्‍या का भाव रखने वाले व्‍यक्‍ति का साथ अच्‍छा नहीं होता।

जानें कब मिलेगी आपके करियर को रफ्तार

– भगवान और धर्म को न मानने वाला व्‍यक्‍ति कभी विश्‍वास योग्‍य नहीं होता। ऐसा व्‍यक्‍ति अधर्मी और पापी होता है। उसके साथ रहने वाले लोग भी उसी के जैसे हो जाते हैं।

– जिसे अत्‍यधिक अहंकार आता हो उस व्‍यक्‍ति से भी दूर रहें। ऐसा व्‍यक्‍ति आपके लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

अभी ऑर्डर करें प्रेत बाधा रक्षा ताबीज़

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here