शनिवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये वस्तुएं, शनि के प्रकोप से बचने के लिए जानिए आसान उपाय

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा ही महत्त्व हैं। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि से संबंधित कोई दोष बन रहा है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। शनि के कुप्रभाव के कारण आप हर तरह से कंगाल हो सकते हैं। यहां तक कि आपके सड़क पर आने के दिन भी आ सकते हैं। शनि ग्रह को आयु, रोग, पीड़ा, दुःख, तकनीकी, विज्ञान, खनिज तेल, लोहा, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता हैं।

सभी जानते हैं शनि दोष के कारण जीवन पर क्‍या प्रभाव पड़ता है। जन्‍मकुंडली में शनि दोष के कारण जीवन नरक समान बन सकता है। शनि दोष की वजह से जीवन के हर क्षेत्र में असफलता मिलती है और सभी प्रयास फेल हो जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि शनिवार के दिन हमें किन वस्तुओं से दूरी बनाये रखनी हैं और शनि के प्रकोप से बचने के आसान उपाय क्या-क्या हैं।

शनिवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये वस्तुएं

1- लोहे का सामान

शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। शनिवार के दिन लोहा खरीदना अशुभ होता हैं।

अभी 11 मुखी रुद्राक्ष आर्डर करें

2- सरसों का तेल

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान दिया जाता हैं, इसलिए इस दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में कामकाज तथा गृहस्थ जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं तथा परेशानियां आती हैं।

3- नमक 

ऐसी मान्यता हैं कि शनिवार को नमक खरीदने से घर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं रहते तथा कर्ज जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता हैं, दरिद्रता का सामना करना पड़ता हैं, घर के सदस्यों को बीमारियाँ होने लगती हैं, इसलिए शनिवार के दिन खासकर रात के समय नमक नहीं खरीदना चाहिए।

4- उड़द की दाल

शनिवार के दिन उड़द की दाल नहीं खरीदनी चाहिए, इससे घर-परिवार में कलह बना रहता हैं, घर का वातावरण और स्वास्थ्य खराबी के हालात सामने आते हैं।

5-मांस-मदिरा

शनिवार के दिन भूलकर भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहए तथा इसे खरीदना भी नहीं चाहिए, इससे शनि देव क्रोधित होते हैं और जीवन में बहुत प्रकार की दिक्कते आने लगती हैं।

6- कैंची

कहते हैं कैंची शनिवार के दिन अपने घर में नहीं लानी चाहिए, इसके इस्तेमाल से घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं, रिश्तों में दरार आती हैं, इसलिए भूलकर भी शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदें।  

7- काले तील

शनिदेव की पूजा में काले तिल पीपल के पेड़ पर चढ़ाते हैं, इसलिए शनिवार के दिन काले तिल नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता हैं की इस दिन काले तिल खरीदने से कामकाज में दिक्कते आती हैं। 

शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के ख़ास उपाय

1- शनि शांति पूजा करवाएं

शनि दोष के निवारण हेतु शनिवार के दिन शनि शांति पूजा करवाएं । शनि दोष की शांति के लिए शनि ग्रह को उनके मंत्रों द्वारा शांत किया जाता है। यह पूजा अथवा अनुष्‍ठान कराने से आपके महत्‍वपूर्ण कार्य संपन्‍न होते हैं। इस पूजा के प्रभाव से आपके जितने भी रुके हुए काम हैं वो पूरे हो जाते हैं। शारीरिक और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं। नौकरी, करियर और जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है।

अभी शनि शांति पूजा बुक करें

2- सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान उत्तम माना गया हैं, इस दिन सुख शांति के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं, ऐसा करने से अनेक कष्टों से छुटकारा मिलता हैं।

3- रुद्राक्ष धारण करें

शनि से संबंधित होने के कारण सात मुखी रुद्राक्ष शनि के प्रकोप से रक्षा करता है। शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए और जीवन को सुखद बनाने के लिए चार, पांच छ: तथा सात मुखी रुद्राक्ष जरुर धारण करना चाहिए।

अभी अभिमंत्रित रुद्राक्ष आर्डर करें

4- लोहा दान करें

शनिवार को लोहे की वस्तुएं दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता हैं, कहते हैं, शनिवार को लोहा दान करने से शनि देव की कृपा मिलती हैं, शनि देव शांत होते हैं। उनके क्रोध से जातक का बचाव होता हैं।  

 5- शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाएं

शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव का सरसों के तेल से स्नान कराना बहुत अच्छा होता हैं, ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप कम हो जाता हैं, वो अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में किसी तरह के कष्ट देखने को नहीं मिलते।

अभी शनि शांति पूजा बुक करें

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here