चीनी ज्योतिष शास्त्र में नौवां स्थान वानर प्राणी का है। वानर प्राणी के जातक स्वभाव से खोजी होते है। चंचलता जैसे इन जातकों में जन्म से ही पायी जाती है। इसके अलावा इन जातको की स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छी होती है। आपकी संवाद क्षमता काफी प्रभावशाली होती है। इन जातकों को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। वानर प्राणियों को चुनौतियां लेना पसंद होता है तथा किसी भी कार्य को ये जातक पूरा किये बिना नहीं रहते। वानर जातक निष्ठावान होते है। ये ये जातक संवेदनशील तथा दयालु होने के साथ ही ख्याल रखने वाले होते है।
तत्व : धातु (जिन)
दिशा: उत्तर, उत्तरपच्छिम, पच्छिम
माह: अगस्त, दिसंबर
यिन/यांग अंतर: यांग
रंग: सफ़ेद, नीला, सुनहरा
आकर्षण: पिक्सिऊ (एक प्रकार का चीनी जंगली प्राणी), नीलम तथा अन्य मणियो सहित वानर की छवि जड़ित कंगन,हार अथवा अंगूठी।
अंक: 1, 7. तथा 8
वानर जातकों की मूलभूत विशेषतायें
वानर जातकों मूलरूप से चतुर, बुद्धिमान, आत्मविश्वासी, वफादार, खोजी होते है। परन्तु इनमें कुछ नकारात्मक विशेषतायें भी होती है. वानर जातक अहंकारी, हठी, कपटी, आतुर तथा असभ्य भी होते है। बेहद बातूनी होते है तथा अत्यधिक सामाजिक प्राणी होते है। यह अपनी वाक् पटुता से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकने में सक्षम होते है। वानर जातक बहुमुखी प्रतिभा के मालिक होते है तथा प्रत्येक कार्य के लिए हरपल उत्साही रहते है।
प्रातःकाल जन्में जातक: दूसरों के प्रति विनम्र तथा दयालु, सक्रीय, अस्थिर
संध्या में जन्में जातक: बुद्धिमान, सक्रिय तत्पर
रात्रि में जन्में जातक: सत्यवादी, मित्रों के प्रति वफादार, ईर्ष्यालू, दयालु
शुभ माह (चीनी चंद्र आधार पर)
- मार्च: अत्यंत बुद्धिमान, दूसरों में लोकप्रिय ,किस्मत के धनी
- अप्रैल: विलासपूर्ण जीवन, किस्मत के धनी
- जुलाई: समृद्ध जीवन
- अगस्त: जीवन में असीमित संभावनाएं, सफल, नैतिक चरित्र
वानर प्राणियों का तालमेल
चीनी ज्योतिष शास्त्र में प्राणियों की मुलभुत विशेषताओं के आधार पर उनका आपसी तालमेल समझा जा सकता है। इस तालमेल के आधार पर जीवन में आगे के रिश्तों की एक मज़बूत नीवं रखी जा सकती है। सभी प्राणियों का आपसी तालमेल ज़रूर होता है, किसी का थोड़ा काम तो किसी का थोड़ा ज्यादा। इन्ही मुलभुत विशेषताओं के आधार पर हमने वानर के तालमेल के प्राणियों के बारे में समझा है। वानर का मूषक, बैल, ड्रैगन,वानर प्राणियों के साथ एक बेहतरीन तालमेल बनता है।
वानर तथा मूषक का तालमेल अन्य सभी तालमेलो में से एक बेहतरीन तालमेल है, जो की किसी भी कार्य को करने हेतु उत्तम मन जाता है। जहाँ एक और वानर अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्द है वहीँ दूसरी और मूषक अपनी चंचलता तथा हंसमुख स्वभाव के लिए जाना जाता है। ये दोनों प्राणी आपस में एक साथ एक दुसरे के गुणों को और निखरते है।
वानर तथा बैल एक दुसरे के पूरक है। दोनों ही को सफलता तथा विलासितापूर्ण जीवन से प्रेम है। जहाँ बैल वानर की बुद्धिमता से आकर्षित होता है वहीँ वानर को सादगी पसंद होती है।
वानर तथा ड्रैगन दोनों एक कमाल का तालमेल बनाते है। ड्रैगन वानर के व्यक्तित्व से प्रभावित होते है, तथा वानर ड्रैगन की अनुयायिता से। दोनों ही जातक महत्वकांक्षी होते है। इन दोनों प्राणियों का तालमेल रूमानी तथा मानसिक दोनों रूपों में योग्य है।
वानर जातकों का आपसी तालमेल बहुत मज़बूत होता है। यह दोनों सामान रूप से बुद्धिमान होते है। वानर जातको में आपस में सहयोग देखने को मिलता है। क्योंकि दोनों ही प्रकार के जातक वानर प्राणी के अन्तर्गत आते है, इसलिए सामान गुणों के कारन इनमें कुछ ईर्ष्या होना स्वाभाविक है।
वानर प्राणियों की तालमेल तालिका
जन्म का महीना कन्या तालमेल पुरुष तालमेल
जनवरी भेड़ बाघ
फ़रवरी मूषक सर्प
मार्च मूषक भेड़
अप्रैल शशक बैल
मई सर्प अश्व
जून बैल भेड़
जुलाई अश्व बाघ
अगस्त वराह बाघ
सितम्बर शशक अश्व
अक्टूबर वराह कोई भी
नवंबर भेड़ भेड़
दिसंबर कोई भी अश्व
वानर स्वास्थ
वानर जातक खुद को कभी बीमार महसूस नहीं करते। उन्हें हर वक्त सक्रीय रहना अच्छा लगता है। परन्तु यह जातक अपने खान पान का ख्याल नहीं रख पते इसलिए इन्हे पाचन तंत्र सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वानर व्यवसाय/ पेशा
वानर जातक किसी भी व्यवसाय के लिए उत्तम है। यह अपने आस पास के वातावरण में आसानी से ढल जाते है तथा काफी बुद्धिमान भी होते है। वानर जातक लेखांकन, बैंक अधिकारी, वैज्ञानिक, जौहरी कैसे व्यवसायों में उन्नति कर सकते है।
एस्त्रोविधि डेस्क
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








