जानें क्‍यों इन नामों को रखने से डरते हैं माता-पिता

बच्‍चों के नाम

अपने बच्‍चे का नाम किसी नामचीन हस्‍ती या पौराणिक कथाओं के प्रसिद्ध पात्रों पर रखना हिंदू परिवारों में बेहद लोकप्रिय प्रथा है। आपने देखा ही होगा कि लोग अपने बच्‍चों के नाम सीता, कर्ण, अर्जुन, राम और कृष्‍णा रखते हैं जो कि अपने कौशल और धैर्य के लिए प्रसिद्ध थे। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि पुराणों में ऐसे कई चरित्र और नाम हैं जिन्‍हें रखने से माता-पिता डरते हैं। आइए जानते हैं उन नामों के बारे में -:

पैसा कमाने की इच्‍छा रखने वाले लोग करें इनका पूजन

द्रौपदी 

पाचं पतियों की एक पत्‍नी द्रौपदी का नाम आजतक कभी किसी ने भी अपनी बेटी को नहीं दिया। मान्‍यता है कि द्रौपदी के पांच पतियों के कारण ही लोग उनका नाम अपने बच्‍चों को देना पसंद नहीं करते।

सुग्रीव

वैसे तो सुग्रीव धर्म का पालन करता था किंतु उसने भगवान राम द्वारा अपने भाई की हत्‍या करवाई थी इस कारण लोग सुग्रीव का नाम रखना पसंद नहीं करते।

खुद जानें कब लगेगी आपकी सरकारी नौकरी

मंदोदरी 

वैसे तो मंदोदरी दयालु और गुणी महिला थी किंतु रावण की पत्‍नी होने के कारण उनका नाम रखना भी अच्‍छा नहीं माना जाता।

विभीषण

‘घर का भेदी लंका ढाए’ बस यही कारण था कि लोग आज भी विभीषण के नाम को शक की निगाहों से देखते हैं।

मंगल दोष के निवारण के लिए इसे घर में स्‍थापित करेंं

गांधारी 

विवाह के पश्‍चात् दुखों से परिपूर्ण गांधारी के जीवन के कारण उनका नाम अपने बच्‍चों को देने से माता-पिता कतराते हैं।

कैकेयी

भगवान श्रीराम को वनवास और अपने पूरे राज परिवार को दुख के सागर में डुबोने वाली रानी कैकेयी का नाम भी लोग रखना पसंद नहीं करते हैं।

अभी लें Health Report

दुर्योधन 

अधर्मी के नाम से प्रसिद्ध दुर्योधन को आज भी पापी कहा जाता है। इसलिए दुर्योधन नाम भी लोगों को बिलकुल पसंद नहीं है।

शकुनि

महाभारत काल का सबसे बड़े षड्यंत्रकारी शकुनि को लोग आज भी पसंद नहीं करते। उसने अपने प्रतिशोध के लिए अपनी बहन का घर जला दिया था।

बच्‍चों को बुरी नज़र से बचाए

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here