साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए होगा ख़ास

वर्ष 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण लगेंगे, 10 जनवरी 2020 को इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनिट से शुरू होगा जो रात 02 बजकर 42 मिनिट पर ख़त्म होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे से अधिक समय के लिए रहेगा। भारत के अलावा यह ग्रहण अफ्रीका, एशिया, यूरोप तथा ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों में भी देखने को मिलेगा। 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से यह सूतक लग जाएगा, सूतक लगने के साथ ही देश भर के मंदिरों के कपाट बंद हो जाते है, पूजा -पाठ वर्जित किया जाता है, कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।

चन्द्र ग्रहण किन राशियों के लिए होगा ख़ास

मेष राशि

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, परन्तु परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक तकलीफ़ होगी। यह ग्रहण पारिवरिक सुख के लिए मिलाजुला रहेगा।

वृषभ राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके लिए कलह की स्थिति उत्पन्न करने वाला होगा, अपने क्रोध पर तथा वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है अन्यथा बड़ा कलह परेशानी का कारण बन सकता है। यह चन्द्र ग्रहण धन की स्थिति को खराब कर सकता है, हालात कर्ज लेने तक पहुँच सकते है।

मिथुन राशि

यह चन्द्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा, जीवन में कई नकारात्मक कार्य होंगे, कामकाज में रुकावटें आयेंगी, साथ ही साथ इस चन्द्र ग्रहण का सबसे बुरा प्रभाव मिथुन राशि के जातकों को ही देखने को मिलेगा। मानसिक तथा शरीरिक कष्ट होंगे।

अभी अभिमंत्रित पांच मुखी रुद्राक्ष आर्डर करें  

कर्क राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्चों में वृद्धि करेगा।  बेवजह की यात्राएं होंगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु थकावट का अहसास होगा। 

सिंह राशि

आपके लिए यह चन्द्र ग्रहण बहुत ही ख़ास और लाभकारी रहेगा। आपको अच्छा धन लाभ होगा। आय के कई स्रोत उत्पन्न होने, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 

कन्या राशि

इस चन्द्र ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखे, अन्यथा धन के साथ साथ स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे है। 

तुला राशि

इस दौरान धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्षित होगा। समय मिलाजुला रहेगा।  सेहत का ध्यान रखे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, किसी भी कार्य को भगवान का नाम लेकर शुरू करे सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्चे बढ़ाने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करे। 

धनु राशि

इस चन्द्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ेगा, वाद-विवाद में वृद्धि होगी। धन बेफिजूल के कामों पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र में किसी से विवाद बढ़ सकता है। 

मकर राशि

इस चन्द्र ग्रहण का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, फास्ट-फ़ूड से दूर रहे अन्यथा पेट की दिक्कते होंगी। धन खर्च होगा। आलस्य बढेगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण ख़ास रहेगा, धन लाभ होगा, मनवांछित सफलता अर्जित होगी प्रेम संबंधों में अच्छा रोमांस देखने को मिलेगा। यात्राये होंगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सतर्क रहें। 

मीन राशि

आपके लिए इस चन्द्र ग्रहण का असर सामान्य रहेगा प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के संकेत मिल रहे है कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, सावधानी बरतें। 

संबंधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

अभी अभिमंत्रित पांच मुखी रुद्राक्ष आर्डर करें  

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here