हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा के चैत्र नवरात्रों में माता रानी की अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसती है। नवरात्रि का अर्थ है नौ रात्रि अर्थात् नौ दिनों तक मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाता है। नौ दिनों के नवरात्रों को भारत में सिर्फ व्रत के तौर पर ही नही मनाया जाता बल्कि एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रों का आरंभ वर्ष 8 अप्रैल मार्च 2016 के दिन एवं समापन 15 अप्रैल को होगा। इसी दिन से हिंदू नवसंवत्सर का आरंभ भी होता है। मां दुर्गा के करोड़ों अनन्य भक्त हैं जो नवरात्र के अवसर पर माता का व्रत एवं पूजन कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। प्रथम नवरात्र से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इन दिनों माता का सौंदर्य एवं श्रृंगार मन को मोह लेता है तथा भक्त मां के दर्शन मात्र से पूरी तरह से भक्तिरस में डूब जाते हैं।
नौ दिन नौ देवियों की पूजा
नवरात्र पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा की जाती है। दुर्गा पूजा के नौ दिनों में देवी दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ का विशेष महत्व है। नवरात्र के अवसर पर ग्रहों की शान्ति करना विशेष लाभ देता है। इन दिनों में मंत्र जाप करने से मनोकामना शीघ्र पूरी होती है।
रामनवमी
चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को ‘रामनवमी’ पर्व भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त मां दुर्गा की आराधना कर नौ छोटी कन्याओं को भोजन कराते हैं।
प्रत्युषा बनर्जी : हत्या या आत्म हत्या…
पूजन विधि
नवरात्र के पहले दिन स्नान आदि के बाद घर में धरती माता, गुरूदेव व इष्ट देव को नमन करने के बाद गणेश जी का आह्वान करें अथवा कलश की स्थापना करते हुए उसमें आम के पत्ते व पानी डालें। कलश पर पानी वाले नारियल को लाल वस्त्र या फिर लाल मौली में बांध कर रखें। उसमें एक बादाम, दो सुपारी एक सिक्का जरूर डालें। इसके बाद मां सरस्वती, मां लक्ष्मी व मां दुर्गा का आह्वान करें। जोत व धूप बत्ती जला कर देवी मां के सभी रूपों की पूजा करें। नवरात्र के समापन पर कलश के जल का घर में छींटा मारें और कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण करें।
महफिल की जान होते हैं अप्रैल में जन्मे लोग…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








