अमीर बनना सबका सपना होता है, पैसा कमाने के लिए व्यापार में तरक्की भी जरुरी है, तभी तो धन का आगमन होगा और हमारा अमीर बनने का सपना पूर्ण होगा। हमारा यह लेख उन लोगों के लिए ही है, जो व्यापार में वृद्धि तथा धन कमाना चाहते है। कोई भी जातक अपनी उन्नति के लिए ही व्यापार-व्यवसाय की शुरुआत करता है, परन्तु कई बार देखने को मिलता है कि व्यक्ति परिश्रम तो बहुत करता है, किन्तु उतना लाभ उसको नहीं मिलता, जिसके कारण वह हमेशा दुःखी रहता है।

Vyapar Vridhi Kachhua Yantra

हमने देखा है की इस कम्पूटर युग में आए दिन एक नई कंपनी खुल तो जाती है लेकिन व्यापार में होने वाले नुकसान के चलते जल्द ही उन पर ताले भी लग जाते हैं। उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान हो जाता है और आत्मविश्वास में गिरावट आती है। अगर आपके मन में भी है व्यापार में नुकसान होने का डर और शीघ्र से शीघ्र व्यापार में बढ़ोत्तरी तथा उन्नत्ति आप चाहते हैं, तो जानें व्यापार वृद्धि से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय।

व्यापार वृद्धि कछुआ यंत्र  

व्यापार वृद्धि कछुआ एक ऐसा यंत्र है इसमे समाहित शक्‍तियां आपको और कहीं नहीं मिलेंगीं। कच्‍छप यानि कछुए के आकार में बने इस यंत्र में व्‍यापार वृद्धि यंत्र चित्रित है। इस यंत्र की स्‍थापना से आपको शीघ्र ही व्यापार में अनेक शुभ लाभ होते है। हिंदू धर्म के अनुसार पूजन के समय यंत्रों का काफी महत्व है। यंत्रों का प्रभाव बहुत सकारात्मक होता है और इनको पूजने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है। ऐसे में व्यापार में सफलता पाने के लिए आप व्यापार वृद्धि कछुआ यंत्र का पूजन कर सकते हैं। अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं या बिजनेस में घाटा हो रहा है तो आपको व्यापार वृद्धि कछुआ यंत्र को अपने ऑफिस या दुकान में जरूर स्‍थापित करना चाहिए। व्यापार में अगर कोई शत्रु या प्रतिस्पर्धी है तो वह अपने आप ही परास्त हो जाएगा।

अभी व्यापार वृद्धि कछुआ यन्त्र प्राप्त करें

लैपिस पिरामिड 

अपने कार्यस्थल में लैपिस पिरामिड  स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तथा व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होती है, जातक बिज़नेस में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करता है। घर का वातावरण तरोताजा तथा खुशनुमा बना रहता है। इसके प्रभाव से बिज़नेस में आनेवाली रूकावटे अपने आप समाप्त हो जाती है। जो जातक पत्रकार, एक्‍जिक्‍यूटिव और साइकोलॉजिस्ट से सम्बंधित क्षेत्र से जुड़े हुए है उनके लिए यह पिरामिड बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सम्बन्ध शनि ग्रह से होता है इसलिए शनिवार के दिन या शनि की होरा में इसकी स्थापना करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति के साथ साथ व्यापार में जल्द ही वृद्धि होती है।

अभी लाजवर्त प्राप्त करें

गोमती चक्र

गोमती चक्र गोमती नदी में पाया जाने वाला एक चक्रनुमा अल्पमोली कल्शियम मिश्रित सफ़ेद पत्थर होता है। इसी कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जाता है। इस पत्थर को मां लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। व्यापार में आनेवाली रूकावटे तथा नजर दोष से बचने के लिए इस चक्र का प्रयोग किया जाता है। अपने व्यवसाय के स्थान पर शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन या गुरु की होरा में आप हल्दी और केसर से  गोमती चक्र पर तिलक लगाकर एक कपड़े में बांध कर रख दें। ऐसा करने से व्यापार में जल्द ही वृद्धि होने लगेगी तथा किसी की नज़र नहीं लगेगी।

व्यापार में वृद्धि के लिए उपाय 

  • सात शनिवार लगातार पीपल का पत्ता लेकर उसे अच्छे से धो ले और धूप – दीप दिखाकर उसे जहाँ आप अपनी दुकान पर बैठते है, उस आसन के नीचे रख दे, सात शनिवार पूरे होने के बाद इन सभी पत्तों को लेकर किसी नहर या बहते पानी में प्रवाहित करे, ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि के साथ सफलता मिलती है।
  • एक कच्चे सूत को केसर के घोल में भिगोकर रंग दें और फिर इसे अपने कार्य स्थल पर बांध दें। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि के साथ सफलता मिलती है।
  • जिस घर में लड़ाई, झगड़े व क्लेश रहते है, उस घर में लक्ष्मी का निवास नहीं होता है, ऐसे में घर में शांति व प्रेम बनाएं रखें। ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है।
  • शुक्ल पक्ष में किसी भी दिन अपनी फैक्ट्री या दुकान के दरवाजे के बाहर दोनों तरफ थोडा सा गेहूं का आटा रख दें। ध्यान रहे इस कार्य को करते वक्त किसी की नज़र आप पर न पड़े।
  • अपने ईष्टदेव को कभी न भूले तथा पितरों का तर्पण करें, ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है।
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर शुक्रवार गुड़ चना बांटने से व्यापार व कारोबार में वृद्धि होती है।
  • लक्ष्मी-गणेश की नियमित पूजा अपने व्यापार के स्थान पर करने से कारोबार में वृद्धि होती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here