बुद्धिमान और ताकतवर थी दुर्योधन की पत्नीे भानुमति

महाभारत का एक महत्‍वपूर्ण पात्र सदा रहस्‍यों के पर्दे में ही छिपा रहा। दुर्योधन की पत्‍नी भानुमति के बारे में बहुत कम बातें सुनी हैं। भानुमति बेहद ही सुन्दर, आकर्षक, तेज बुद्धि और शरीर से काफी ताकतवर थी। महाभारत की कई ऐसी बातें हैं जिनसे आज भी लोग अनजान हैं। दुर्योधन की पत्‍नी भानुमति भी महाभारत के ऐसे ही किरदारों में से एक है जिसके बारें में जानकारी बहुत कम है। आज हम आपको बताते हैं दुर्योधन की पत्‍नी भानुमति के बारें में -:

लाल किताब के उपायों से मिलेगा संतान सुख…

दुर्योधन से भानुमति का विवाह

कम्‍बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री भानुमति को दुर्योधन ने स्‍वयंवर में छल से अपनी पत्‍नी बनाया था। कहा जाता है कि राजा कंबोज द्वारा आयोजित स्‍वयंवर में शिशुपाल, जरासंध, रूक्‍मी, वक्र और दुर्योधन-कर्ण समेत कई राजाओं ने हिस्‍सा लिया था। स्‍वयंवर में भानुमति दुर्योधन के सामने आकर कुछ क्षणभर रूकी और आगे बढ़ गई। अभिमानी दुर्योधन को ये बात बुरी लगी और वह भानुमति की तरफ लपका और वरमाला जबरदस्‍ती अपने गले में डाल ली। अन्‍य राजाओं द्वारा विरोध जताने पर दुर्योधन ने कर्ण से सभी को युद्ध करने के लिए कहा जिसमें सभी कर्ण से परास्‍त हो गए। हस्तिनापुर आने के बाद दुर्योधन ने भीष्‍म पितामह द्वारा अपने सौतेले भाइयों के लिए अम्‍बा, अम्‍बिका और अम्‍बालिका के हरण का उदाहरण देकर भानुमति के आगे स्‍वयं को सही ठहराया। इस प्रकार छल से दुर्योधन ने भानुमति को अपनी पत्‍नी बनाया।

Horoscope 2025

 

लाल किताब के उपायों से मिलेगा संतान सुख…

गांधारी ने सती पर्व में बताया है की भानुमति बेहद शक्‍तिशाली महिला थी। वह दुर्योधन से खेल-खेल में ही कुश्ती करती थी जिसमें दुर्योधन उससे कई बार हार भी जाता था। भानुमति के दो संतान थी पुत्र लक्ष्‍मण और पुत्री लक्ष्‍मणा। कर्ण के अतिरिक्‍त दुर्योधन के बेहद विश्‍वसनीय पात्रों में से एक थी भानुमति।

इस महाशिवरात्रि मन की सभी इच्छायें पूर्ण करेंगे भोलेना…

Buy Rudraksha

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here