शनिवार के दिन भूलकर भी ना खाएं ये चीज़ें वरना शनि देव के प्रकोप से आपको कोई नहीं बचा सकता

शनि देव को न्‍याय का देवता कहा जाता है और वो सभी को उनके कर्म के अनुसार फल जरूर देते हैं। जो व्‍यक्‍ति जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। शनिवार के दिन के लिए कई नियम बनाए गए हैं जिनमें से एक शनिवार के दिन खाई जाने वाली चीज़ों के बारे में भी बताया गया है।

ये तो सभी जानते हैं कि शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन पूजा का विशेष महत्‍व है। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष हो उन्‍हें भी शनिवार के दिन इन चीज़ों का सेवल बिलकुल नहीं करना चाहिए।

आइए जानते हैं कि शनि देव के कुप्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।

शनिवार के दिन दूध और दही

शनिवार के दिन वैसे तो दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए लेकिन फिर भी अगर आप इनका सेवन करना चाहते हैं तो इसमें हल्‍दी या गुड़ मिलाकर पीएं। सादा इनका प्रयोग ना करें।

Horoscope 2018

आम का अचार

शनिवार के दिन कसैली चीज़ों के सेवन से बचना चाहिए। आम का अचार खाने से बचें। कच्‍चा आम खट्टा होता है और कसैली चीज़ें शनि देव को पसंद नहीं है। इसलिए इस दिन ऐसी चीज़ों से दूर रहना चाहिए।

लाल मिर्च

शनि देव के दिन पर लाल मिर्च का प्रयोग भी वर्जित माना गया है। इस दिन लाल मिर्च का प्रयोग करने से शनि देव कूपित हो सकते हैं और इस वजह से आपके जीवन में समस्‍याएं आ सकती हैं।

Free Kundali

शनिवार के दिन दाल

शनिवार के दिन चना, उड़द और मूंग की दाल तो खा सकते हैं लेकिन इस दिन मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। मसूर की दाल मंगल से प्रभावित होती है जोकि शनि देव की क्रूर नज़र को बढ़ाने का काम करते हैं। शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन करने से आपके ऊपर शनि की टेढ़ी नज़र पड़ सकती है।

शनिवार के दिन करें ये उपाय

  • रोज़ पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और पेड़ के चारों ओर सात बार परिक्रमा लगाएं।
  • शनि के शुभ प्रभाव हेतु शनि यंत्र या शनि रुद्र माला धारण करें।
  • शनि देव को तेल अतिप्रिय है इसलिए शनिवार के दिन तेल का दान करना उत्तम माना जाता है।
  • हर शनिवार को सुबह पानी में काले तिल डालकर स्‍नान करें।
  • हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा घर पर मूंगा हनुमान की स्‍थापना कर उनकी पूजा करें।
  • किसी गरीब को जूता या चप्‍पल दान करें। शनिवार के दिन बंदरों को काले चने, गुड़ और केला खिलाएं। इस उपाय को करने से शनि के साथ-साथ हनुमान जी की कृपा भी प्राप्‍त होती है।
  • काली चिडिया खरीदें और उसे पिंजरे से आजाद कर दें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.1/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here