खुशियां व नये मौके लेकर आयेगा नया साल ‘कुम्भ राशि 2016’

पारिवारिक जीवन- कुम्भ राशि जातकों के लिये साल 2016 खुशियों से भरा रहेगा। इस वर्ष आपके परिवार की स्थिति उत्तम रहेगी। जिन जातकों का विवाह नही हो पा रहा है उनके विवाह के योग इस वर्ष बनेंगे। सप्तम स्थान पर राहु का प्रभाव मिला-जुला रहेगा लेकिन जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा। माता-पिता का सहयोग करेंगे। घर में किसी साधन की प्राप्ती होगी। मामा द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है।

शंख का प्रयोग, मिटाये अनेक रोग…

स्वास्थ्य- इस वर्ष स्वास्थ्य सम्बंधी समस्यायें बनी रहेंगी यद्धपि गम्भीर परेशानी नही होगी। इस साल आपको गुप्त रोग हो सकते है। प्राइवेट पार्टो में दिक्कत हो सकती है। इन स्थानों पर खुजली, फोडे फुंसी या अन्य रोग हो सकते है। इसके अतिरिक्त सर दर्द, किसी नशे के कारण परेशानी, मतिभ्रम या मानसिक रोग हो सकते है।

Horoscope 2025

 

आर्थिक स्थिति- इस साल आपके पास धन अधिक आयेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक सम्पति द्वारा लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने धन को किसी जगह इंवेस्ट करना होगा अन्यथा आपका धन देखते देखते ही खत्म हो जायेगा।

करियर एव व्यापार- जिन जातकों को शनि या शुक्र की दशा चल रही है उनके लिये यह वर्ष विशेष रूप से लाभदायी रहेगा। शनि का दशम प्रभाव विशेष रूप से सफलता देने वाला होगा। इस समय कुम्भ राशि के जातकों को करियर व व्यापार में असीम सफलता प्राप्त होगी। बडा ओहदा प्राप्त होगा। इस साल व्यापार में विशेष प्रगति होगी। आपके आय के साधन बढेंगे।

ज्योतिष में उच्च शिक्षा के योग…

इस वर्ष आपकी मेहनत रंग लेकर आयेगी।  थोडी सी बुद्धिमता और सही निर्णय आपके सपनों को पूर्ण कर सकते है। इस साल आप बडी पोस्टों पर कार्य कर सकते हो। चंद्र की दशा चल रही हो तो सतर्क रहें तथा महालक्ष्मी का पूजन करें।

Janam Kundali

 

रोमांस एवं सेक्स लाइफ– इस वर्ष धन कमाने की चाह अधिकतर आपको रोमांस से दूर रखेगी। फिर भी आप कुछ समय अपने साथी के साथ बीतायेंगे। आपके नये प्रेम सम्बंध बनने के योग दिखते है। इस वर्ष आप सेक्स सम्बंधों को पूर्ण इंजॉय करोगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आप अपने जीवन साथी से प्रसन्न रहोगे।

उपाय एवम सलाह- जिन जातकों को राहु-केतु या चंद्र की दशा चल रही हो वे जातक दुर्गा कवच का पाठ करें। इस समय भगवान शिव का पूजन करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। भगवान शिव को धतूरा अर्पित करें।

Buy Gemstones

 

अंगारक योग मंगल-केतु का विस्फोटक रूप है… जानिये क्यों होता है ये खतरनाक

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here