लाल किताब के इन सरल उपायों से करें अपने घर का सपना पूरा

किसी भी व्‍यक्‍ति के लिए अपने सपनों का घर बनाना उसकी सबसे बड़ी आकांक्षा होती है। कुछ लोग तो बड़ी आसानी से अपना घर बना लेते हैं जबकि कुछ लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी अपना घर नहीं मिल पाता है। कभी-कभी अपना घर खरीदने का सपना पूरा होते-होते रह जाता है।

Online Puja

ज्‍योतिष की मानें तो ऐसा कुंडली में बन रहे कुछ योग और ग्रहों की स्थिति के कारण होता है। ग्रहों की स्थिति भी मनुष्‍य के जीवन को नियंत्रित करती है और अगर आपकी कुंडली में शुभ ग्रह नहीं हैं तो से आपको

अपना घर खरीदने में परेशानियां उत्‍पन्‍न करते हैं।

Horoscope 2025

अपना घर बनाने के लाल किताब के उपाय

– अगर आप अपना घर बनवाना चाहते हैं और इस काम को पूरा होने में किसी भी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो नीम की लकड़ी से एक छोटा-सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्‍चे को दान कर दें। इसे आप किसी मंदिर में भी रख सकते हैं। लाल किताब के इस उपाय से कुंडली में शीघ्र मकान खरीदने के योग बनते हैं।

लाल किताब का अचूक उपाय

लाल किताब के अनुसार अपना घर बनाने के लिए एक लाल रंग के वस्‍त्र में 6 चुटकी कुमकुम, 6 लौंग, नौ बिंदी, 6 कौडियां और नौ मुट्ठी मिट्टी लें। इन सब चीज़ों को लाल रंग के कपड़े में बांध दें। अब इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से घर से संबंधित आपकी सभी परेशानियां दूर होंगीं।

अपनी जन्म कुण्डली स्वयं बनाएं

जल्‍दी बनेगा घर

अपना घर बनाने के लिए एक मिट्टी की हांडी लें और उसमें दूध, दही, घी, शक्‍कर, मिश्री, कपूर और शहद डालें। अब इस हांडी के आगे दुर्गा नवार्ण मंत्र का जाप करें और उसी दिन हांडी को नदी या तालाब के पास की जमीन में गाड़ दें। इस उपाय के बाद आपको शीघ्र ही भूमि और भवन प्राप्‍त होगी।

लाल किताब से पाएं मनचाहा घर

अगर लंबे समय से आप कोई जमीन या मकान लेना चाहते हैं तो उस स्‍थान की थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक कांच की शीशी में डाल दें। नवरात्र के दिनों में इस मिट्टी को एक हांडी में भरें और उसमें गंगाजल और कपूर डालें। इसे पूजा में जौ के ढेर पर स्‍थापित करें। इसके आगे नर्वाण मंत्र – ‘ऐं ह्रीं क्‍लीं चामुण्‍डाय विच्‍चे नम:’ का जाप करें। इस मंत्र का जाप आपको पांच माला करना है। जौ में रोज़ गंगजल डालें। नवमी के दिन थोड़ से जौ निकाल कर अपनी मनचाही जगह पर डाल दें। शेष जौ को नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपको मनचाहा घर जरूर मिलेगा।

सावन में अभिमंत्रित रुद्राक्ष धारण करें और पायें भोलेनाथ की असीम कृपा 

अपना मकान खरीदने के लिए भगवान गणेश को प्रसन्‍न करें। लाल किताब के अनुसार रोज़ सुबह भगवान गणेश को लाल रंग का फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक अपने घर या मंदिर में भगवान गणेश के आगे अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु प्रार्थना करें।

मंगलवार का उपाय

लाल किताब में उल्लिखित उपायों के अनुसार मंगलवार के दिन सफेद गाय या बछड़े को मसूर की दाल खिलाएं। कौऐ को दूध में भीगी रोटी खिलाने से भी लाभ होगा।

अपने घर के पूजन स्‍थल में मिट्टी का एक छोटा-सा घर लाकर रखें। प्रत्‍येक रविवार को मिट्टी के उस घर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीपक के पूर्ण होने के बाद उसमें कपूर भी जलाएं। इस घर को अपने हाथों से सजाएं।

अपने घर के पास किसी मंदिर में जाकर छोटे-छोटे पत्‍थरों से घर की आकृति बनाएं और उसके पूर्ण होने पर वहां भगवान की पूजा करें। उनसे अपना घर खरीदने के लिए प्रार्थना करें।

राशि के अनुसार हर इच्छा के पूरी करने के लिए धारण करें रत्नों की अंगूठियाँ 

लाल किताब के अनुसार ऐसे खरीदें घर

– लाल किताब के अनुसार अपना घर खरीदने के लिए किसी मंदिर निर्माण या किसी भी शुभ कार्य के लिए हो रहे भवन निर्माण में ईंटों का दान करें। हो सके तो किसी गरीब का घर बन रहा हो तो आप उसे भी ईंटों का दान कर सकते हैं। इससे आपके अपनेा घर का सपना साकार हो सकता है।

– जिस घर में आप रहते हैं वहां चिडिया के लिए एक घोंसला या घर बनाएं। इससे आपके अपने घर के मार्ग खुलेंगें। जिस घर में चिडिया का घोंसला होता है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों के सपने पूरे होते हैं।

हो सकता है कि कुंडली के किसी दोष के कारण लाख कोशिशों के बाद भी आप अपना घर नहीं बनवा पा रहे हों। ऐसी स्थिति में आपको किसी अनुभवी ज्‍योतिषाचार्य को अपनी कुंडली दिखानी

आपको कौन सा रत्न पहनना चाहिए ? अभी जानिये निशुल्क

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3.9/5 - (14 votes)

17 COMMENTS

  1. Mitti ke handi wala kis din kare or kab kare subha ya sham ko uska sahi samay bataye or kya ye ek hi bar karna h ye bhi bataye

  2. Mai meri maa ko ikloti hu. Meri maa ko khud ka ghar nahi hai mere sasural vale use sambhalana nahi chahte mere husband unki maa aur behanoka mante hai. To Mai use Apne ghar nahi la Sakti use khud ke ghar ke liye kya upay karna padega. Vo Ganpati ka upay kr Sakti hai uske liye kya use mandir Jana padega kya ghar me Murti ke samne kre to koi problem nahi na vo bhi kiraye ka ghar hai

  3. Mera naam anju hai 16 September 1986 DOB hai kya kbi hmara ghr Hoga or kya govt job hogi kbi hmari.
    Kbtk hmse laxmi ji Ruthi rhengi
    ..

  4. Mere bhai ka khud ka ghr kb bnega papa b nhi h. Mummy h vo b kisi company me lgi hui h. Aur ghr me ldai b bhut rhti h barkat b nhi h

  5. Meri D. O. B HAI 27-08-1989 TIMEING 4.10 PM BIRTH PLACE NEW DELHI.. PLZ BATAIYE MEIN DELHI ME APNA MAKAN KAISE BANAU MUJHE APNE MUMMY PAPA KO UNKA KHUD KA GHAR DENA CHAHTI HU PLZ HELP ME

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here