अमावस्‍या के दिन करें ये चमत्‍कारिक उपाय, पाएं उत्‍तम फल

हिंदू पंचांग के अनुसार माह की अंतिम तारीख और कृष्‍ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्‍या होती है। इस दिन आकाश में चंद्रमा दिखाई नहीं देता, रात्रि में सर्वत्र गहरा अंधकार छाया रहता है। तंत्र शास्‍त्र में अमावस्‍या का अत्‍यंत महत्‍व है एवं इस दिन किए गए उपाय बहुत ही प्रभावशाली होते हैं और इनका फल भी अति शीघ्र मिलता है। पितृ दोष हो या किसी भी ग्रह की अशुभता को दूर करना, अमावस्‍या के दिन सभी के लिए उपाय बताए गए हैं। इस दिन तंत्र विद्या और अनेक सिद्धियां प्राप्‍त की जा सकती हैं। जीवन के कष्‍टों से मुक्‍ति पाने के लिए अमावस्‍या के दिन लाभकारी अचूक उपायों के बारे में जानें-:

पैसा कमाने की इच्‍छा रखने वाले लोग करें इनका पूजन

– अमावस्‍या के दिन पित्रों को दान करने से सूर्य और चंद्रमा के दोषों से मुक्‍ति मिलती है। भोजन से पहले किसी भी पशु को भोजन का अंश जरूर खिलाएं। इस उपाय से नौकरी में भी लाभ मिलता है।

– जीवन में आई अनेक समस्‍याओं के निवारण हेतु एक सूखे नारियल में एक छोटा सा छेद कर के उसमें भूरा भर दें और इसे किसी उजाड़ जमीन, जहां चींटियों की बांबी हो उसमे नारियल पर किया गया छेद धरती के ऊपर की तरफ कर के गाड़ दें । यह उपाय करते समय सतर्क रहें और लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

देवी लक्ष्‍मी की कृपा पाने हेतु रखें महालक्ष्‍मी यंत्र

– घर की समृद्धि को बनाए रखने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि घर में रखे अतिरिक्‍त सामान, कपड़ों और अनुपयोगी वस्‍तुओं को बाहर निकाला जाए। घर में साफ-सफाई का पूरा ध्‍यान रखा जाए और चारों कोनों में गंगाजल छिड़क कर सारे नकारात्‍मक प्रभावों को नष्‍ट किया जाए।

– इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्‍त होता है।

सूर्य की कृपा पाने के लिए पहनें सूर्य यंत्र ताबीज़

– किसी दुर्घटना, बीमारी एवं पीड़ा के निवारण हेतु अमावस्‍या के दिन मछुआरे से दो जीवित मछलियों को लेकर उन्‍हें किसी नजदीकी नदी, तालाब एवं सरोवर में छोड़ दें। राहु-केतु के प्रभाव से बचने और धन लाभ के लिए भी यह उपाय सर्वोत्‍तम है।

– नजर दोष से बचना चाहते हैं तो घर के दरवाजे पर काले घोड़े की नाल का मुंह ऊपर की ओर खुला रखकर स्‍थापित करें।

अभी करें ऑर्डर वास्‍तुदोष निवारण्‍ा यंत्र

– अमावस्‍या के दिन ब्राह्मण को भोजन में खीर अवश्‍य खिलाएं। ऐसा करने से महापुण्‍य की प्राप्‍ति होती है।

– पित्‍तरों के लिए शाम के समय पीपल के पेड़ के नीच एक कटोरी खीर अवश्‍य रखें।

मंगल दोष के निवारण के लिए इसे घर में स्‍थापित करेंं

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here