अगर आपके साथ हो रहा है ऐसा तो आपके ऊपर है शनि की कृपा

कई लोग शनि देव का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं। आमतौर पर धारणा है कि शनि देव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लोगों पर शनि की कृपा होती है। इन्‍हें शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से नुकसान तो होता है लेकिन दूसरों से कम।

ज्‍योतिषशास्‍त्र की मानें तो कुछ लोग शनि देव से जीवनभर प्रभावित रहते हैं। जिन लोगों के जीवन पर शनि देव का प्रभाव होता है उनका जीवन अत्‍यंत चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन जुझारू जीवन जीने के बावजूद ये समाज में विशिष्‍ट स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। कठिनाइयों और मुश्किलों के बाद भी इन्‍हें जीवन में सफलता मिल जाती है।

अगर आपको शनि देव के शुभ और अशुभ प्रभाव के बारे में जानना है तो आप इन संकेतों से इस बारे में पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शनि देव की कृपा प्राप्‍त व्‍यक्‍तियों के कुछ खास लक्षण और उनके भाग्‍योदय के बारे में।

शनि की कृपा का संकेत

शनि की कृपा प्राप्‍त लोगों को कम उम्र में ही हड्डियों से जुड़ी परेशानी रहती है। इन्‍हें चलने में भी मुश्किल हो सकती है। पैरों में मोच आना या पैर या हाथ की हड्डी टूटना और कमर में दर्द आदि परेशानियों से ये ग्रस्‍त रहते हैं।

परेशानी भी हो जाती है हल

इन लोगों को कोई भी परेशानी ज्‍यादा बड़ी नहीं दिखती है। इनके साथ बुरा भी हो जाए तो भी इन्‍हें ज्‍यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ता है। ये लोग किसी प्रकार की अंदरूनी चोट के शिकार होते हैं जो जीवनभर इन्‍हें परेशान करती है।

Janm Kundali

शनि की कृपा से बढ़ते हैं आगे

जिसके ऊपर शनि की कृपा होती है वो किसी की मदद के बिना भी आगे बढ़ सकते हैं। इन्‍हें दूसरों की मदद से आगे बढ़ना अच्‍छा नहीं लगता है। ये शून्‍य से शुरु करते हैं और अपने बल पर एक खास मुकाम हासिल करते हैं।

अकेले होते हैं

जिन लोगों पर शनि देव की कृपा होती है वे मन से बेहद अकेले रहते हैं। हालांकि, बाहर से देखने पर ये भी दूसरों की तरह सामान्‍य ही दिखते हैं। सच बात तो ये है कि शनि देव व्‍यक्‍ति को भ्रम की स्थिति से बाहर रखते हैं और इसलिए उसे रिश्‍तों की सच्‍चाईयां पता चल जाती हैं।

छल-कपट से दूर

शनि देव को छल-कपट बिलकुल भी पसंद नहीं होता है इसलिए इनका किसी के भी साथ मैत्री संबंध नहीं होता है। इनसे प्रभा‍वित व्‍यक्‍ति भी कुछ ऐसा ही होता है। ये लोग आत्‍मज्ञानी होते हैं और एकांतवास में रहना पसंद करते हैं।

Horoscope 2025

शनि की कृपा में बनते हैं ईमानदार

ये खुद तो सही रास्‍ते पर चलते हैं बल्कि दूसरों को भी सही रास्‍ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन्‍हें समाजसेवी, सन्‍यासी और समाज सुधारक कहा जा सकता है। इन्‍हें खुद तो न्‍याय पसंद होता ही है साथ ही ये दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। इस वजह से समाज में बहुत कम लोगों के साथ ये अपना रिश्‍ता बना पाते हैं।

35 के बाद मिलती है सफलता

अगर आपके ऊपर शनि की कृपा है तो आपको 35 साल की उम्र के बाद सफलता मिल सकती है। कर्मप्रधान होने के कारण इनकी सफलता में किसी और का योगदान नहीं होता है। ये जो भी करते हैं अपनी मेहनत से करते हैं। कई शनि प्रधान लोग वैराग्‍य की ओर भी आकर्षित रहते हैं।

अगर आपको भी अपने जीवन में ऐसा कुछ प्रभाव दिख रहा है तो हो सकता है आपके ऊपर शनि देव की कृपा हो। शनि से प्रभावित जातकों को अपने गले में हमेशा शनि यंत्र लॉकेट धारण करना चाहिए।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here