हर दिन अपने साथ कुछ खास और अलग लेकर आता है। दिनांक 29 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों के लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पढिए आज का राशिफल।
मेष राशि
आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अत्युत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें।
वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगें। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें।
आपकी लव लाइफ में खुशियां भर देगा ये उपाय
मिथुन राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।
कर्क राशि
आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। विवाहित जीवन में व्यवहारिक विवाद बना रहेगा। ऋण न दे और न ही किसी के लिए भी ज़मानत पर हस्ताक्षर करें। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सकारात्मक समय है।
सिंह राशि
आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आ सकती है। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगें। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगें। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है।
तुला राशि
आप आलोचना के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील रहेंगें। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आप नये घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ अपने भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। परिवार के साथ सैर भी संभव है।
धनु राशि
आपके आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगें। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज व्यावसायिक दौरों के लिए अनुकूल दिन है। आप के पास यात्रा की एक सफल योजना होगी।
मकर राशि
आप का मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन करेगा। आर्थिक स्तिथि निश्चित रूप से सुधरेगी, लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें।
कुंभ राशि
आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। निवेश सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है।
मीन राशि
आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं। आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
श्रेष्ठ चौघडिया
हिन्दू लूनर दिनांक
शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी
चन्द्रमास : पौष – अमांत
विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण
पौष – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत : २०७४
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : एकादशी – २१:५४ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र : भरणी – २२:५७ तक
योग : सिद्ध – २१:४८ तक
प्रथम करण : वणिज – ११:१० तक
द्वितीय करण : विष्टि – २१:५४ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त : ०९:१९ – १०:००
वर्ज्य : ०९:३४ – ११:०३
१२:४३ – १३:२४
राहुकाल : ११:०६ – १२:२३
गुलिक काल : ०८:३३ – ०९:५०
यमगण्ड : १४:५६ – १६:१२
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त : १२:०२ – १२:४३
अमृत काल : १८:२९ – १९:५८
निवास और शूल
दिशा शूल : पश्चिम में
राहु काल वास : दक्षिण-पूर्व में
नक्षत्र शूल : कोई नहीं
चन्द्र वास : पूर्व में २८:२५+ तक
दक्षिण में २८:२५+ से
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज भरणी के पहले पदा में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम ली और लि से रखे जा सकते हैं। ये जातक अपने लक्ष्य को पाने का हुनर रखते हैं। ये बच्चे तेज तर्रार होते हैं। इनसे ज्यादा भरोसेमंद दोस्त और कोई हो ही नहीं सकता है। ये दिल के साफ होते हैं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










