आज इन राशियों के लोगों की हो सकती है एक्‍स्‍ट्रा इनकम, जानें क्‍या कहते हैं आपके सितारे

साल के पहले महीना का दूसरा दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आया है। आइए जानते हैं कि 2 जनवरी, 2018 का दूसरा दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।

वृषभ राशि

व्यापारी वर्ग जोखिम भरे निवेश में हाथ न डालें। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो दो से तीन दिनों के लिए इसे स्थगित करना बेहतर होगा।

Free Kundali

मिथुन राशि

आपको वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा। आज अपने प्रिय के समक्ष दिल खोलकर प्यार का इज़हार करने के लिए उपयुक्त दिन है। बेहतर भविष्य हेतु अपना सर्वोत्तम और बेहतरीन योगदान देने के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि

विवाहित जीवन में व्यवहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। काम से सम्बंधित सभी कठिनाइयों का समाधान हो जाएगा।

आर्थिक तंगी से बचने के लिए करें ये काम

सिंह राशि

आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार, सुखद परिणाम और प्रशंसा प्राप्त होगी।

कन्‍या राशि

आपके आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगें। कार्य सफलता में आने वाली अड़चनों से आप कुछ समय के लिए निराश हो सकते हैं। महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े।

तुला राशि

आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपके सहकर्मी आपका विशेष रूप से समर्थन और सहायता करेंगें। आज का दिन आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली है।

वृश्चिक राशि

आप नये घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगीं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगीं।

धनु राशि

दूसरों की आलोचना करने में अपना समय बर्बाद मत करें। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी, लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है।

Horoscope 2018

मकर राशि

अपने निजी जीवन पर ध्यान केन्द्रित करने का समय है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक तौर पर हालात आपके लिए अनुकूल रहेंगे।

कुंभ राशि

आप अपने अतीत के साथ समझौता करते हुए अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करेंगें। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप कोई भी निर्णय ले सकते हैं।

मीन राशि

परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते हैं। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है। कार्यस्थल पर हो रही राजनीति आपको परेशान कर सकती है।

श्रेष्‍ठ चौघडिया

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी

चन्द्रमास : पौष – अमांत

विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण

पौष – पूर्णिमांत

गुजराती सम्वत : २०७४

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : पूर्णिमा – ०७:५३ तक

क्षय तिथि : प्रतिपदा – २८:०८+ तक

नक्षत्र, योग तथा करण

नक्षत्र : आर्द्रा – ११:४८ तक

योग : इन्द्र – २५:०३+ तक

प्रथम करण : बव – ०७:५३ तक

द्वितीय करण : बालव – १७:५९ तक

क्षय करण : कौलव – २८:०८+ तक

अशुभ समय

दूमुहूर्त : ०९:२१ – १०:०२

वर्ज्य : २२:१८ – २३:४२

२३:०२ – २३:५७

राहुकाल : १४:५८ – १६:१५

गुलिक काल : १२:२५ – १३:४१

यमगण्ड : ०९:५१ – ११:०८

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त : १२:०४ – १२:४५

अमृत काल : ३०:४३+ – ३२:०७+

निवास और शूल

दिशा शूल : उत्तर में

राहु काल वास : पश्चिम में

नक्षत्र शूल : कोई नहीं

चन्द्र वास : पश्चिम में २७:३२+ तक

उत्तर में २७:३२+ से

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here