लाभ भाव में ग्रहों के प्रभाव

1.ग्यारहवें घर में सूर्यः जातक धनवान होगा। उम्र लंबी होगी। सरकारी विभाग से लाभ मिलेगा। थोड़े प्रयासों से ही जातक को लाभ हासिल हो जाएगी। दूरदर्शी और सिद्धांत का पालन करने वाला होगा।

2.ग्यारहवें घर में चंद्रमाः महिलाओं की मदद करेगा। सही-गलत सोच कर सभी काम करेगा। शांत प्रवृति का होगा। समाज में ख्याती पाएगा।
3. ग्यारहवें घर में मंगलः प्रभावशाली व्यक्तित्व और कुशल वक्ता होगा लेकिन विषैले पदार्थ का सेवन भी करेगा। धन-संपत्ति अर्जित करेगा। समाज के बड़े स्तर के लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखेगा।

Janm Kundali

4.ग्यारहवें घर में बुधः जातक की बुद्धि तेज होगी। कई विषयों की जानकारी रखेगा। तुरंत निर्णय लेने की क्षमता होगी। इंजीनियरिंग सेक्टर में सफलता मिलेगी।
5. ग्यारहवें घर में गुरुः उम्र लंबी होगी। जीवन में परेशानिया परेशान नहीं करेंगी। अमीर, साहसी और प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। संगीत प्रिय होगा।
6.ग्यारहवें घर में शुक्रः जातक का जीवन घूमते-फिरते बीतेगा। महंगे सामानों का सुख भोगेगा। महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। संगीत, फिल्म और कला आदि का आनंद उठाएगा।
7. ग्यारहवें घर में शनिः दूसरों को दी गई नौकरी से जातक की आमदनी होगी। प्लेसमेंट एजेंसी जैसे व्यवसाय में लाभ कमाएगा। सरकारी विभाग द्वारा भी जातक को लाभ प्राप्त होंगे। दोस्त कम होंगे। कई व्यसनों को अपनाने वाला होगा। लंबी उम्र और राजनीति से जुड़ा रहने वाला होगा।

Horoscope 2025

8.ग्यारहवें घर में राहुः नेवी या आर्मी सेक्टर में नौकरी करेगा। विदेशी भूमि से जातक को धन प्राप्त होंगे। आंखों से संबंधित बीमारी होगी। थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
9.ग्यारहवें घर में केतुः जीवन में धन संचय करने वाला होगा। सट्टेबाजी से जातक को धन लाभ होगा। कई अच्छे गुणों का स्वामी होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेगा।

Book Puja Online

खरीदें अपना लकी जेमस्टोन GemsVidhi.com से
और बात करें हमारे पंडित जी से 10 min फ्री

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें :Astrologer on Facebook 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here