भौतिक सुख और समृद्धि का कारक है शुक्र ग्रह। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव में जातक का जीवन भोग-विलासिता से संपूर्ण होता है। 7 जुलाई, 2016 को शुक्र ग्रह मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेगा। शुक्र की प्रत्यंर्तदशा से गुज़र रहे जातकों को इसके तीव्र प्रभाव को झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं यह ग्रह आपकी राशि के लिए कितना अनुकूल और प्रतिकूल साबित होगा -:
मेष -: धन लाभ की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कोई नई महिला मित्र बन सकती है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जहां तक संभव हो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगें।
कैसा रहेगा ऋतिक की मोहन जोदड़ो का रिस्पॉन्स : ज्योति
वृषभ -: अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में ज्ञानवर्द्धक बातों को भी शामिल करें। इस समय लोग आपसे प्रभावित होंगें। यदि किसी कार्य को करने की लंबे समय से सोच रहे हैं तो इस बार आपको उसमें सफलता हासिल हो सकती है। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
मिथुन -: अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर सकते हैं। स्वर्ण की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। मीठा खाने का मन करेगा। धन लाभ की संभावना है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
कर्क -: अपने व्यक्तित्व के विकास को लेकर चिंतित रहेंगें। अपने लुक्स से लोगों को प्रभावित करेंगें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। महंगी वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। महिलाएं अपनी साज-सज्जा पर अधिक धन खर्च कर सकती हैं। अपनी बोली में मिठास के कारण आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगें। मन प्रसन्न रहेगा।
क्या आप भी ताल्लुक रखते हैं राक्षस गण से ?
सिंह -: इस गोचर का सिंह राशि पर सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शारीरिक सुख पाने की इच्छा में धन खर्च हो सकता है। काम पर आपका ध्यान थोड़ा कम रहने वाला है। आपके कार्य देरी से संपन्न होंगें किंतु फिर भी आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।
कन्या -: यह गोचर आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। यदि आप सिंगल हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। किसी लव लाइफ पार्टनर के मिलने की पूर्ण संभावना है। इस काम में आपका कोई मित्र सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। आर्थिेक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में बढिया प्रदर्शन कर पाएंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगें।
तुला -: कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। सहकर्मिर्यों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने व्यक्तित्व और पहनावे पर खर्च कर सकते हैं। अपने लुक्स को लेकर इस समय आप कुछ ज्यादा ही सचेत रहने वाले हैं। प्रतिद्वंदी आपके अहित के लिए कोई योजना बना सकते हैं, सावधान रहें।
जानिए कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे व्यक्ति
वृश्चिक -: यह गोचर आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। किसी अन्य जाति के व्यक्ति से लगाव हो सकता है। दूर रह रहे मित्रों से बातचीत होगी। विदेश से भी प्रेम प्रसंग का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है।
धनु -: शुक्र गोचर का इस राशि पर बहुत अच्छा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जीवनसाथी से लाभ की संभावना है किंतु स्वास्थ्य खराब रहेगा। कोई बड़ी गलती कर सकते हैं जिसका अफसोस लंबे समय तक आपको रहेगा। अनजान महिलाओं से दूरी बना कर रखें।
मकर -: वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगें। पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से लंबे समय से अटके हुए काम बनते नज़र आएंगें। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस समय आपको अवश्य ही लाभ होगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगें। हो सकता है कि इस समय आपको अपना जीवनसाथी मिल जाए। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
कुंभ -: काम समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगें। वाणी में मधुरता लाएं। कुछ समय के लिए भाग्य आपका साथ छोड़ सकता है। सेहत और अपनी भोजन संबंधी आदतों का विशेष ध्यान रखें। मीठे से दूर रहें। संभलकर धन का खर्च करें। दूसरों का भला करने के चक्कर में अपना नुकसान न करें, इस बात का ध्यान रखें।
मीन -: प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा समय है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दूसरों के साथ हंसी-मज़ाक करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कला, संगीत और मनोरंजन से जुड़े कार्यों में आपका रूझान अधिक रहने वाला है एवं इस क्षेत्र से संबंधित किसी व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। संबंधों में मजबूती आएगी। दूसरों का सलाह दे सकते हैं।
सौभाग्यवती का आशीर्वाद देता है वट पूर्णिमा व्रत
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook