हर स्‍वरूप में अलग फल देते हैं हनुमान

कलियुग में भी रामभक्‍त हनुमान को सबसे ज्‍यादा पूजा जाता है। संकटमोचन की कृपा से हर बाधा से मुक्‍ति मिलती है। यहां तक कि शनि से पीडित लोगों को भी हनुमान जी की शरण में आकर राहत मिलती है। बैकुण्‍ठ जाते समय भगवान राम ने हनुमान जी को हर युग में लोगों की सहायता और उनकी रक्षा का आदेश दिया था जिसका पालन रामभक्‍त हनुमान कलियुग में भी कर रहे हैं। कलियुग में हनुमान जी के विभिन्‍न स्‍वरूपों की पूजा करने पर अलग-अलग फल की प्राप्‍ति होती है। तो आइए जानते हैं हनुमान जी के विभिन्‍न रूपों और उनकी आराधना करने से मिलने वाले फल के बारे में -:

सनी के जन्‍मदिन पर जानिए उनके भविष्‍य की संभावनाएं…

पंचमुखी रूप

रावण के भाई अहिरावण द्वारा भगवान राम और लक्ष्‍मण जी का अपहरण कर लिया गया। तब हनुमान जी उन्‍हें अहिरावण की कैद से मुक्‍त करवाने पाताल लोक पहुंचे। अहिरावण के वध से जुड़े पांच दीपकों को एक साथ बुझाने के रहस्‍य के ज्ञात होते ही हनुमान जी ने पंचमुखी रूप धारण किया और एक साथ पांचों दियों का बुझा दिया। अहिरावण का अंत कर हनुमान जी श्रीराम और हनुमान जी को छुड़ा लाए। हनुमान जी के इस पंचमुखी अवतार की पूजा करन से समस्‍त प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं घर में सुख-समृद्धि आती है।

Rashifal 2019

 

भक्‍त हनुमान

श्रीराम की भक्‍ति में लीन बैठे हनुमान जी को भक्‍त हनुमान के नाम से जाना जाता है। जो भक्‍त हनुमान जी के इस स्‍वरूप की पूजा करते हैं उन्‍हें कार्यों में सफलता पाने के लिए एकाग्रता और शक्‍ति प्राप्‍त होती है एवं वह अपना लक्ष्‍य हासिल कर पाते हैं।

आधा शरीर लेकर पैदा हुआ था जरासंध, जानें जन्‍म का रहस्‍य…

Free Janm Kundli

 

सेवक हनुमान

इस रूप में हनुमान जी श्रीराम की सेवा करते हैं इसलिए इस स्‍वरूप की पूजा करने पर भक्‍त के मन में अपने रिश्‍तों और कार्यों के प्रति सेवा भाव जागृत होता है।

सूर्यमुखी हनुमान

सूर्य देव को हनुमान जी का गुरू कहा जाता है। जिस तस्‍वीर में हनुमान जी सूर्य देव की आराधना कर रहे हैं या सूर्य की तरफ देख रहे हैं तो इस स्‍वरूप की पूजा करने पर भक्‍त को ज्ञान और कार्यों में गति प्राप्‍त होती है।

Birth Stone

 

जानिए किस अंग के फड़कने पर मिलता है कैसा फल…

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here