सेहत के साथ समृद्धि भी देगी वैदिक रसोई

व्‍यक्‍ति का आचरण बहुत हद तक उसके खान-पान पर निर्भर करता है और पुरानी कहावत ‘जैसा अन्‍न वैसा मन’ इसका प्रमाण है कि प्राचीन समय से ही अच्‍छे चरित्र और जीवन के लिए अच्‍छे खान-पान के महत्‍व पर जोर दिया जाता रहा है।

हमारे खान-पान का सीधा संबध घर की रसोई से होता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि रसोई घर की वह महत्‍वपूर्ण जगह है जहां से व्‍यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव रखी जाती है। रसोई में किसी भी तरह का बदलाव सीधे तौर पर व्‍यक्‍ति को प्रभावित करता है।

तंजील अहमद के हत्यारे कब पकड़े जायेंगे…

वैदिक आचार-विचार हमारी धरोहर हैं और अगर उन पर अमल किया जाए तो जीवन में सुखों की कमी नहीं होती। पुराणों और वेदों में शक्ति और मानसिक बल के लिए सात्‍विक भोजन करने की हिदायत दी गई है। किन्‍तु वर्तमान समय में सात्‍विक भोजन करना न तो संभव है और न ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत अच्‍छा। इसलिए रसोई में कुछ थोड़े परिवर्तन कर अपनी रसोई को वैदिक रसोई में बदला जा सकता है जिससे भोजन स्‍वादिष्‍ट होगा और उसे खाने वालों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर।

Horoscope 2025

 

– पूर्व में जब किचन में फर्श नहीं हुआ करती थीं तो उसे सुबह शाम गोबर से लीप कर इस्‍तेमाल किया जाता था। इसका ध्‍येय मात्र किचन की सफाई था। यह बहुत जरूरी है कि किचन में काम करने से पहले उसे ठीक से साफ कर लिया जाए।

– रात में किचन में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। जूठे बर्तन किचन में बृहस्‍पति के अच्‍छे प्रभाव को कम करते हैं। ऐसे में बहुत प्रयास के बाद भी स्‍वादिष्‍ट खाना नहीं बनता है और घर में लोगों को लीवर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं।

नौकरी में पदोन्नति में आई रूकावट को ऐसे करें दूर…

– मांसाहार वैदिक किचन में पूर्ण रूप से वर्जित होना चाहिए। मांसाहार व्‍यक्ति को उग्र और लड़ाकू प्रवृत्‍ति‍ देता है। ऐसे किचन जहां मांसाहार नियमित रूप से बनाया जाता है वहां लोगों के बीच प्रेम बहुत कम ही दिखाई देता है।

Janam Kundali

 

– रसोई में देवताओं का वास होता है इसलिए किचन का माहौल वैदिक तभी होगा जब देवता खुश हों। इसलिए जरूरी है कि किचन में स्‍त्री कभी भी बासी मुंह से प्रवेश न करे। रसोई में उस अवस्‍था में ही प्रवेश करना चाहिए जिस अवस्‍था में मंदिर में प्रवेश किया जाता है।

– इन छोटी-छोटी बातों से अपने घर के सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍से को आप वैदिक पवित्रता के साथ रख सकेंगे जिससे घर स्‍वाद से भरेगा और जिस घर में स्‍वाद होगा वहीं स्‍वास्‍थ्‍य होगा और जहां स्‍वास्‍थ्‍य होगा वहीं समृद्धि भी होगी।

Buy Rudraksha

 

इस नवरात्रि बरसेगी मां की विशेष कृपा……

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here