कैसे जीवनसाथी हैं वृषभ राशि के पुरूष

वृषभ राशि के व्यक्ति अत्यन्त सहनशील व कर्मठ होते हैं।  मेहनत करने में ही इन्‍हें संतुष्टि मिलती है। हमेशा शांत स्‍वभाव के ये पुरूष सादा जीवन पसंद करते हैं। इनसे प्यार से कुछ भी करवाना आसान है  लेकिन इनकी इच्‍छा के बिना जबरदस्ती इनसे कुछ भी करवाना मुश्किल होता है। ये व्यक्ति भविष्य को लेकर सदैव सकारात्मक सोच रखते हैं। जैसे इनका स्वयं का नजरिया सकारात्मक होता है वैसे ही ये स्वयं से मिलने वाले निराश व्यक्ति के मन में भी आशा की किरण भर देते हैं। ये हर कार्य को मन लगाकर तथा पूरी लग्न से करते हैं लेकिन ये चाहते हैं कि इनके हर काम की प्रशंसा की जाये।

वृषभ राशि के पुरूषों का व्‍यक्‍ति‍त्‍व जेम्‍स बॉन्‍ड से मिलता–जुलता है। जो शांत, व्‍यवहारिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी है। अपनी जिम्मेदारी को ये अच्छे से समझते हैं और उन्हें निभाते भी हैं। दूसरे की सहायता जी-जान से करते हैं। ये अपने कार्य धीमी गति से करना पसंद करते हैं।

कैसा है मेष राशि की महिलाओं का व्यवहार…

अपनी राशि चिह्न बैल के समान स्‍वभाव वाले ये पुरूष प्‍यार के मामले में भी थोड़े धीमे होते हैं। ये जातक शुक्र ग्रह की तरह शांत और प्रेमपूर्ण होते हैं। साथ ही इस राशि के चिह्न बैल की तरह चतुर और चालाक भी होते हैं ये पुरूष।

Horoscope 2025

 

प्‍यार की बात आए तो वृषभ राशि के पुरूष कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। अपने प्‍यार को पाने के लिए ये हर मुमकिन प्रयास करते हैं। अपने प्रयासों से अपने प्रेम को जब तक नहीं पा लेते ये शांत नहीं बैठते। अपने प्रेम के प्रति समर्पण में इनके आगे कोई और नहीं टिकता।

कैसा रहेगा प्रीति जिंटा का दाम्पत्य जीवन….ज्योतिष…

प्रेमी के रूप में वृषभ राशि के पुरूष -: ये जातक आपका दिल जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अपने उदार व्‍यक्‍तित्‍व से भी ये प्रभावित कर जाते हैं। प्‍यार में इनसे जीत पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है।

पति के रूप में वृषभ राशि के पुरूष -: प्रेमी की ही तरह इस राशि के पुरूष विवाह में भी पूरे जुनून के साथ प्‍यार करते हैं। जीवनसाथी के रूप में इन्‍हें एक ईमानदार साथी की तलाश होती है। वृषभ राशि के जातकों को शांत और अच्‍छा तालमेल बनाने वाली पत्‍नी पसंद आती है।

Janam Kundali

 

आर्थिक मामलों में वृषभ राशि के पुरूषों को ज्‍यादा दिक्‍कतों का सामना करना नहीं पड़ता। विवाह के बाद ऐसे पुरूष अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहते हैं। ये अपने बच्‍चों का भी अच्‍छे से ध्‍यान रखते हैं।

प्यार के मामले में कैसे होते हैं मेष राशि के पुरूष…

Buy Rudraksha

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (3 votes)

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here