हमारे जीवन में शत्रुओं का भय कई प्रकार से बना होता है। कई बार शत्रु हमारे मित्र के रूप में हानि पहुंचाने की चेष्टा करता है। शत्रु चाहे प्रत्यक्ष रूप से परेशान कर रहा हो या अप्रत्यक्ष रूप से हमे हानि निरंतर बनी रहती है। हमारे प्रति दूसरों की नकारात्मक शक्ति भी हमारे मार्ग में अनेक बाधायें उत्पन्न करती हैं। यदि जीवन में शत्रुओं का भय परेशान कर रहा हो तो ये उपाय करने से अवश्य लाभ प्राप्त होता है।
ये दिव्य गुण पूजनीय बनाते हैं वृक्षराज पीपल ...
1- हनुमान जी का बजरंग बाण का पाठ अत्यधिक चमत्कारी और शत्रुओं का शमन करने वाला होता हैं। शुक्लपक्ष की एकादशी से शुरु कर नित्य 11 बार बजरंग बाण का पाठ करने से शत्रुभय नष्ट हो जाता है। यह पाठ 41 दिन तक अवश्य करे। तथा पाठ के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
2- शत्रुओं के कारण धन हानि या अन्य प्रकार की हानि हो रही हो तो देवी कवच का नित्य पाठ करें, यह एक चमत्कारी उपाय यह तुरंत भय से मुक्ति देने वाला देवी कवच है, इसके त्रिकाल पाठ से किसी भी प्रकार की हानि नही होती।
जन्म कुंडली में सफल व्यापार के योग…
3- यदि किसी पद या नौकरी या मान सम्मान की लडाई हो या कानूनी बाधायें परेशान कर रही हो तो सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिये, आपको यश एवं विजय अवश्य प्राप्त होगी।
4- यदि शत्रु अत्यधिक बली हो तथा अन्य कोई भी उपाय लाभ न दे पा रहे हो बग्लामुखी पूजन करना चाहिये अत्यधिक प्रभाव शाली इस उपाय से शत्रु का स्तम्भन हो जाता है। यह एक अचूक विद्धा है इसका बिना गुरु की आज्ञा के स्तेमाल नही करना चाहिये।
5- गणेश भगवान को नित्य मोदक व दूब चढाने से शत्रु बाधा बिना किसी प्रयास के शांत हो जाती है।
6- दारुण सप्तक स्तोत्र या शरभेश्वर स्तोत्र यह अत्यधिक शक्तिशाली प्रमाणिक स्तोत्र है। इसके पाठ करने मात्र से शत्रु का क्षय होना आरम्भ हो जाता है। अज्ञानतावश इसका पाठ नही करना चाहिये।
पांच कारण जो नहीं आने देते हैं धन…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 






