1- पारिवारिक जीवन- इस वर्ष शनि आपके धन स्थान में गोचर करेगा। यद्धपि शनि तुला राशि जातकों के लिये शुभ होता है परन्तु स्वाभाविक रूप से अशुभ ग्रह होने के कारण आपको यह परेशान भी करेगा। आपके परिवार के लोगों की सोच इस समय प्रभावित रहेगी जिनके कारण कलह क्लेश जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों को कुछ नकारात्मक स्थिति मिलेगी। माता-पिता के साथ समान्यत: आपके सम्बंध मधुर रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशान होना पड सकता है।
सुंदर व धनी होते है शुक्रवार के दिन जन्मे जातक
2- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के नजरिये से यह वर्ष आपके लिये शुभ रहेगा। कोई गम्भीर परेशानी नही होगी। मौसमी रोग आपको परेशान कर सकते है।
3- आर्थिक स्थिति- इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मिलि जुली रहेगी। भाग्य साथ देगा लेकिन इस का भरपूर लाभ नही उठा पाओगे। आपके कुछ निर्णय गलत हो सकते है। लेकिन इस वर्ष धन स्थिर रहेगा तथा आपके धन में बरकत होगी। आप अपनी धन स्थिति को लेकर संतुष्ट रहोगे।
4- करियर व व्यापार- कार्य क्षेत्र के लिये यह समय लाभदायक रहेगा। आपको इस वर्ष के आरम्भ में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपको सहयोगियों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यापारि जातकों के लिये यह वर्ष कुछ परिवर्तन करवाने वाला सिद्ध होगा। इस वर्ष आपकों स्थिर कार्यो के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। निवेश आदि के लिये यह वर्ष आपके पक्ष में रहेगा।
5- रोमांस व सेक्स सम्बंध- रोमांस हेतु यह वर्ष आपके लिये शुभ नही है। आप प्रेम सम्बंधों के कारण परेशान हो सकते है। इस साल आपके प्रेमी जन को स्वास्थ्य सम्बंधि समस्या परेशान कर सकती है। रिश्ते आपके अधिक मधुर नही रह पायेंगे। सेक्स सम्बंध आपके मधुर रहेंगे लेकिन किसी भी चीज की अति हानिकारक परिणाम देने वाली होती है। अनैतिक सम्बंधों से दूर रहे अन्यथा आप किसी बडी परेशानी में फंस सकते हो।
6- सलाह एवम उपाय- तुला राशि जातकों को देवी की उपासना करनी चाहिये। देवी के मन्दिर में नारियल को लाल कपडे में लपेटकर अर्पित करें। गुरु की महादशा चल रही हो ब्राह्मणों को भोजन खिलाये व पीले वस्त्र दान दे।
ये मकर संक्रांति होगी सबसे अलग नही मिलेगा ऐसा मौका दोबारा
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 








