कर्ज एक ऐसी स्थिति है जो इंसान के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकती है। कर्ज से ग्रस्त व्यक्ति अपने जीवन में कभी खुश नहीं रह पाता है लेकिन आपको बता दें कि ज्योतिषशास्त्र में हर परेशानी का हल है। ज्योतिषशास्त्र में सौरमंडल के नवग्रहों में मंगल को विशेष स्थान दिया गया है और यही वो ग्रह है जो आपको कर्ज से मुक्त कर सकता है।
कर्ज से मुक्ति देंगें मंगल देव
मान्यता है कि भगवान शिव से ही मंगल देव की उत्पत्ति हुई थी। कुछ ग्रंथों में इन्हें भगवान शिव के रक्त से तो कुछ में वीर्य से उत्पन्न बताया गया है। पूर्व दिशा से उदित होने वाला मंगल पश्चिम में अस्त होता है। मंगल ग्रह को भौम के नाम से भी जाना जाता है। नवग्रह मंडल में मंगल को सेनापति की उपाधि दी गई है। वहीं पद्मपुराण के अनुसार कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगल देव की पूजा करनी चाहिए।
कैसा है मंगल का स्वरूप?
सौरमंडल के नौ ग्रहों में से एक मंगल का रंग लाल बताया जाता है। मंगल देवता अकसर रथ पर चलते हैं लेकिन कुछ ग्रंथों में इनके वाहन के रूप में मेष यानि भेड़ का उल्लेख भी मिलता है। मंगल देवता के चार हाथ हैं और शरीर के रोए लाल रंग के हैं। इनके हाथों में शक्ति, त्रिशूल और गदा है एवं एक हाथ वरमुद्रा में रहता है।
मंगल का प्रभाव
मंगल के शुभ प्रभाव से जातक साहसी, सहिष्णुता, देशप्रेमी, धैर्यवान और मुश्किल परिस्थितियों को हल करने के योग्य बनता है।
मंगल का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषशास्त्र में मंगल को महत्वपूर्ण ग्रह बताया गया है। किसी भी राशि में पहुंचने से आठ दिन पहले ही ये अपना फल देना आरंभ कर देते हैं। कानूनी मामलों और उग्र मसलों में मंगल का प्रभाव होता है।
मनुष्य के शरीर के पेट से पीठ तक का भाग एवं नाक, कान, फेफड़े और शारीरिक बल इसके अधिकार क्षेत्र माने गए हैं। इसका प्रभाव मनुष्य पर 28 से 32 उम्र के बीच ज्यादा पड़ता है।
मंगल देवता को प्रसन्न कर कर्जमुक्ति के उपाय
- भगवान शिव की स्तुति से मंगल देव प्रसन्न होते हैं।
- मूंगा रत्न धारण करने वाले व्यक्ति पर भी मंगल देव की कृपा रहती है।
- कर्ज से पीडित व्यक्ति को तांबा, सोना, लाल रंग के वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन, कस्तूरी, केसर, मसूर की दाल आदि का दान करें।
- अपने घर में मंगल यंत्र की स्थापना करें और विधिपूर्वक मंत्र का जाप कर इसे अपने घर में स्थापित करें।
मंत्र है – ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।।
- अपने साथ हमेशा लाल रंग का रुमाल रखें और बाएं हाथ में चांदी की अंगूठी धारण करें। कन्याओं का पूजन करें और स्वर्ण धारण करें। कुत्तों को मीठी तंदूरी रोटी खिलाएं।
- चौकी पर डेढ़ मीटर सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें और पांच गुलाब के फूल लें। अब लक्ष्मी मंत्र का जाप करते हुए एक-एक करके गुलाब का फूल सफेद कपड़े पर रखें। इसके पश्चात् कपड़े को बांध कर किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय सात शुक्रवार तक करें।
- यदि आपको हर समय आर्थिक परेशानियां घेरे रहती हैं तो आप 21 शुक्रवार को 9 वर्ष से छोटी 5 कन्याओं को मिश्रीयुक्त खीर का प्रसाद दें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online