इस दिन पड़ रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इस दौरान बिलकुल ना करें ये काम

ज्‍योतिषशास्‍त्र में सूर्य ग्रहण का बहुत महत्‍व है। अभी कुछ दिनों पहले 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ा था और अब साल के दूसरे महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण को लेकर ज्‍यो‍तिष शास्‍त्र में कई तरह के नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कब पड़ रहा है सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी, 2018 को शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

सूर्य ग्रहण क्‍या है

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्‍वी के मध्‍य में आता है तो ये पृथ्‍वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को रोकता है और सूर्य में अपनी छाया बनाता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

Horoscope 2019

सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

  • सूर्य ग्रहण के दौरान बाल और कपड़ों को भूलकर भी नहीं धोना चाहिए यानि की जब ग्रहण चल रहा हो उस दौरान बालों और कपड़ों को धोने की भूल ना करें।
  • ग्रहण काल अगर रात के समय है तो इस दौरान सोने से पहले दांतों को ब्रश नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण की अवधि में ना तो यात्रा करनी चाहिए और ना ही पानी पीना चाहिए।
  • जैसे ही सूर्य ग्रहण शुरु हो उसके बाद भोजन ना करें। माना जाता है कि इस समय कीटाणु ज्‍यादा फैलते हैं और ये भोजन में भी आ जाते हैं।

सूर्य देव को प्रसन्‍न करने के लिए करे ये उपाय

सूर्य ग्रहण के दौरान क्‍या करें

  • सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण दिन गरीबों को दान देना सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है।
  • किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन करवाएं।
  • अपने ईष्‍ट देव की आराधना करें और उपवास रखें।
  • ग्रहण के बाद स्‍नान कर भोजन ग्रहण करें।
  • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती म‍हिलाओं को अपना खास ख्‍याल रखना चाहिए। अपने शिशु को ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय एकांत स्‍थान पर बैठकर पूजा-पाठ करनी चाहिए।

Janm Kundali

सूर्य ग्रहण में करें ये उपाय

  • रोग से निवारण के लिए ग्रहण काल में महामृत्‍युंजय मंत्र का जाप करें। महामृत्‍युंजय यंत्र का अभिषेक करें। इससे रोग से मुक्‍ति मिलेगी।
  • रोग से छुटकारा पाने के निए कांसे की कटोरी में पिघला हुआ देसी घी डालें और उसमें अपने सामर्थ्‍यानुसार एक रुपया रखें और चांदी या सोने का सिक्‍का या टुकड़ा डाले। अब रोगी व्‍यक्‍ति इसमें अपनी परछाई देखें और इसे किसी को दान कर दें। आपको ये उपाय सूर्य ग्रहण के दौरान ही करना है।
  • असाध्‍य रोग से छुटकारा पाने के लिए ग्रहण काल में तुला दान सबसे श्रेष्‍ठ माना जाता है।
  • धन की प्राप्‍ति और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ग्रहण से पहले अपने घर के पूजन स्‍थल में श्री यंत्र की स्‍थापना करें और ग्रहण के दौरान उसका पूजन करें।
  • ग्रहण काल में कालसर्प योग या राहू दोष की शांति की पूजा करवाने से विशेष लाभ मिलता है।
  • ग्रहण समाप्‍त होने पर जो कपड़े आपने पहने हुए थे उन्‍हें उतार कर, 7 अनाज शरीर से 7 बार उल्‍टा घुमाकर किसी अपंग, कुष्‍ठ रोगी या दान के सुपात्र, दान ग्रहणकर्ता को देने से कष्‍ट दूर होते हैं।

बुक करें कालसर्प दोष पूजा

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.6/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here