साल 2018 में खूब पैसा कमाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

नया साल शुरु हो चुका है और जाहिर सी बात है कि आपको इस साल से कई आशाएं होंगीं। कई लोग इस साल खूब सारा धन कमाने की योजनाएं भी बना रहे होंगें लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ योजनाएं बनाने से ही कार्य सफल नहीं होते हैं।

अगर आप कम समय में धन कमाने की अपनी योजनाओं को सफल करना चाहते हैं तो इस काम में कुछ ज्‍योतिषीय उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। साल 2018 में धनवान बनने की इच्‍छा रखते हैं तो राशि अनुसार ये उपाय करें।

मेष राशि

नए साल में धन के लाभ के लिए दक्षिण दिशा में गुड़ की डली रखकर छोड़ दें। मेष राशि के लोगों को इस उपाय से अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रत्‍येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Janm Kundali

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक धन की वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन कच्‍चे चावल सफेद गाय को खिलाएं। धन संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग बुधवार के दिन खड़े मूंग का दान करें। सुहागिन स्‍त्री को सुहाग का सामान दान करें और सफेद गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले अपने घर की पश्चिम दिशा में कबूतरों को ज्‍वार के दाने दें। घर में सुख-शांति आएगी। चतुर्थी तिथि पर चंद्र देव की उपासना करें।

Horoscope 2019

सिंह राशि

आप रात को तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर उस जल से अपने घर की पूर्व दिशा में छिड़काव करें। सूर्य देव को रोज़ अर्घ्‍य दें।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के जातक अपने घर की उत्तर दिशा में गाय को हरी घास खिलाएं। हो सके तो बुधवार के दिन किसी‍ भिखारी को खड़ी मूंग और गुड़ का दान करें। अपने साथ हरे रंग का रुमाल रखें।

अभिमंत्रित राशि रत्न अंगूठी अभी प्राप्त करें

तुला राशि

आप शुक्रवार को सुबह के समय में अपने घर के पश्चिम उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें। शुक्रवार के दिन किसी गरीब बच्‍चे को दूध का दान करें।

वृश्चिक राशि

जौ को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर के दक्षिण-पूर्व हिस्‍से में रख दें। इस उपाय को करने से आपके घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाएंगें। अपनी राशि के स्‍वामी मंगल को प्रसन्‍न करने के लिए मसूर की दाल और लाल रंग के वस्‍त्र का दान करें।

धनु राशि

आपको अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में पूजन करना है। इस दिशा में बैठकर भगवान विष्‍णु की शत् नामावली या सहस्‍त्र नामावली का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को घर की पश्चिम दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। रोज़ इस पौधे को जल दें और इसकी देखभाल करें। ऐसा करने से आपके रुके हुए काम बन जाएंगें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपने घर की पश्चिम दिशा को साफ रखें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।

राशि रुद्राक्ष प्राप्त करें 

मीन राशि

अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर स्‍थापित करें। रसोईघर के साथ मंदिर ना रखें। भगवान शिव को बेसन के लड्डू को भोग लगाएं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3.4/5 - (5 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here