Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeLibra yearly horoscope

तुला वार्षिक राशिफल

साल 2019 की शुरुआत में शनि – धनु राशि, गुरु – वृश्चिक राशि और राहु 6 मार्च, 2019 को मिथुन राशि में रहेगा। वहीं केतु धनु राशि, गुरु राशि परिवर्तन कर 30 मार्च को धनु राशि और फिर 25 अप्रैल को वृश्चिक राशि में गोचर कर 5 नवंबर को वापिस धनु राशि में गोचर करेगा। ये 10 अप्रैल को वक्री होकर 11 अगस्‍त को मार्गी होगा। शनि 30 अप्रैल को वक्री होकर 18 सितंबर को मार्गी होगा।

पारिवारिक जीवन

तुला राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सामान्‍य रहेगा। परिवार में कोई उत्‍सव या समारोह का आयोजन किया जा सकता है जोकि आपके लिए यादगार रहेगा। परिवार के सदस्‍यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस साल आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। शादी या बच्‍चे का जन्‍म भी हो सकता है।

वैवाहिक जीवन

मार्च के बाद आपका अच्‍छा खासा वैवाहिक जीवन बिगड़ जाएगा। जीवनसाथी की कंपनी आपको पसंद नहीं आएगी। बहस हो सकती है लेकिन ज्‍यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है। काम की वजह से आपको बाहर जाना पड़ सकता है और इस वजह से आप अपने पार्टनर से बात नहीं कर पाएंगें।

हिन्दी जन्म कुंडली

सेहत

इस साल सेहत को लेकर ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। कमर दर्द, पैरों में दर्द या छाती में कोई परेशानी हो सकती है।

करियर

मार्च के बाद आपके करियर में रफ्तार आ सकती है लेकिन आप इससे ज्‍यादा खुश नहीं रहेंगें। आखिरी मिनट पर निराशा ही हाथ लगेगी। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगें। कार्य प्रदर्शन भी खराब रहेगा। काम में देरी की संभावना है। आपको समझ ही नहीं आएगा कि आपके आसपास क्‍या हो रहा है। केतु की दशा से गुज़र रहे जातकों के लिए अच्‍छा समय है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में परेशानियां आ सकती हैं।

व्‍यापार

पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर हो पाएगी और आप दोनों के बीच सब कुछ अच्‍छा रहेगा। इस साल कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। मार्च के बाद आपके काम में तेजी आएगी और आपको काम में सफलता मिलेगी। सेल्‍स या मार्केटिंग में आप कोई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

आर्थिक स्थिति

इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बढिया रहने वाली है। पैसों को लेकर किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों से मदद मिलेगी। बैंक बैलेंस बढिया रहने वाला है। आर्थिक रूप से ये साल आपके लिए बढिया रहने वाला है।

रोमांस

रोमांस के लिए भी ये साल बेहतरीन है। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। सिंगल लोगों की जिंदगी में प्‍यार के रंग भर सकते हैं। इस रिश्‍ते की वजह से आपकी जिंदगी में खुशियां आ सकती हैं। किसी अन्‍य धर्म या निचली जाति के व्‍यक्‍ति के साथ संबंध बन सकते हैं।

वैदिक उपाय

आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। सकारात्‍मक सोच रखें और मानसिक रूप से संतुलित रहें।

 

 
राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

तुला लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

तुला व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
तुला के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

शेयर बाजार रिपोर्ट-- एक वर्ष

वर्तमान समय में पैसा ही सर्वोपरि है। आप इस बात से सहमत हों या ना हों ल...

और पढ़ें

वैवाहिक जीवन रिपोर्ट

युवाओं के मन में शादी को कई सवाल उठते हैं जिनका सटीक जवाब आपको हमारे ज...

और पढ़ें

मैच मेंकिंग

हिंदू धर्म में विवाह से पूर्व गुण मिलान और कुंडली मिलान की रीति प्रचलि...

और पढ़ें

सरकारी नौकरी रिपोर्ट

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए बार-बार ट्राई कर के थक चुके हैं तो आपको ...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status